Weather Update: चक्रवात मोचा को बाद 'बिपरजॉय' का मंडराया खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: चक्रवात मोचा को बाद 'बिपरजॉय' का मंडराया खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Cyclone Biporjoy: देश के तटीय इलाकों पर मोचा के बाद अब एक और चक्रवातका खतरा मंडरा रहा है। वो खतरा है 'बिपरजॉय'का। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, यह चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुरुवार (8जून) को अपना भीषण रूप दिखा सकता है। इतना ही नहीं 9जून को भी इसके प्रचंड रूप धारण कर लेने की संभावना है। इसका सीधा असर केरल-कर्नाटक के तटों और लक्षद्वीप-मालदीव के इलाकों में देखने को मिलेगा। इसके साथ ही कोंकण-गोवा-महाराष्ट्र तट पर 8से 10जून तक समुद्र में बहुत ऊंची लहरें उठने की भी संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने और इसमें तेजी आने के कारण चक्रवाती हवाएं मानसून के केरल तट की ओर आगमन को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती हैं। हालांकि, केरल में मानसून 8या 9को दस्तक दे सकता है, लेकिन हल्की बारिश की ही संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि गंभीर चक्रवाती तूफान और तेज होने की संभावना है और अगले तीन दिनों के दौरान बिपरजॉय तूफान उत्तर की ओर बढ़ जाएगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुजरात में बिपरजॉय को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह चक्रवाती तूफान गुजरात के पोरबंदर से दक्षिण-पश्चिम में करीब 1,060किलोमीटर दूर है। वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार का कहना है कि वह किसी भी प्राकृतिक आपदा की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Leave a comment