
HOLI 2023: होली का त्यौहार नाम सुनते ही सभी का मन में उत्साह से भर उठता है। रंगों का यह त्यौहार बुराई पर अच्छापरजीत की प्रतीक है। देश के कई हिस्सों में होली के त्यौहार की शुरुआत बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही हो जाती है। इस बार होलिका दहन 7 मार्च और रंगों की होली 8 मार्च को मनाई जाएगी। इस बार होलिका दहन का शुभ मुहर्त शाम 6 बज कर 24 मिनट से रात 8 बज कर 51 मिनट तक है।
हिन्दू पंचाग के अनुसार हर साल होली का त्यौहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। वहीं ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार यह मार्च के महीने में आता है। इस बार 466 सालों के बाद ध्रुव योग बन रहा है। होलिका दहन के दिन पक्की फसलों की बाले जलाई जाती है। इसके साथ ही लकड़ियों में ढेर के साथ ही गोबर के उपले या कंडे जलाने की भी प्रथा है।
होलिका दहन के अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। मथुरा की लट्ठमार होली और बनारस की भस्म होली बहुत प्रसिद्ध है। इस बार होली के लिए बाजारों में हर्बल रंगो का खास इंतेजाम है। होली के बाद एक बार फिर से हिंदू रितीरिवाजों के अनुसार शादीयां शुरू हो जाएगी।
Leave a comment