Aditya-L1 : इसरो वैज्ञानिकों की टीम पहुंची श्री वेंकटेश्वर मंदिर, मिशन की कामयाबी के लिए मांगी दुआ

Aditya-L1 : इसरो वैज्ञानिकों की टीम पहुंची श्री वेंकटेश्वर मंदिर, मिशन की कामयाबी के लिए मांगी दुआ

Aditya-L1 Launch: भारतीय अंतरिक्ष संगठन इसरो ने 14 जुलाई को अपना मिशन चंद्रयान 3 चांद पर भेजा था। इस मिशन की सॉफ्ट लैंडिंग 30 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर हुई थी। लेकिन अब कल भारत का पहला सौर मिशन आदित्य एल1 लॉन्च होने जा रहा हैं। इसरो की ओर से जानकारी दी गई है। कि आदित्य एल1 के लॉन्च होने से पहले इसरो वैज्ञानिकों की एक टीम मिशन के मिनी मॉडल के साथ तिरुमाला श्री वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची हैं। वहीं, भारत के पहले सौर मिशन पर दुनिया भर की नजरे टिकी हुई हैँ।

पहला सौर मिशन कल होगा लॉन्च

भारत का पहला सौर मिशन आदित्य एल1 2 सिंतबर को सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए इसरो चीफ एस सोमनाथ ने गुरुवार को चेन्नई में बताया था,‘‘रॉकेट और सैटेलाइट तैयार हैं। हमने प्रक्षेपण के लिए अभ्यास पूरा कर लिया है"

धरती से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर

उपग्रह को सूर्य और पृथ्वी के बीच लैग्रेंज प्वाइंट एल-1 के आसपास हैलो ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा। इसरा स्थान धरती से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर हैं। उपग्रह लैग्रेंज प्वाइंट तक पहुंचने में लगभग 4 महीने का समय लगेगा।

Leave a comment