परिवार संग कॉर्बेट पार्क पहुंचे एक्टर रणदीप हुड्डा

परिवार संग कॉर्बेट पार्क पहुंचे एक्टर रणदीप हुड्डा

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा गुरुवार को कॉर्बेट पार्क में जंगल सफारी के लिए पहुंचे।

वहीं जंगल सफारी के दौरान बाघ के दीदार होने से अभिनेता हुड्डा काफी खुश नजर आए, इस दौरान उनके साथ दोस्त और परिवार के लोग भी साथ थे।

गुरुवार दोपहर को अभिनेता रणदीप हुड्डा, उनकी मां और दोस्तों के साथ कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ऑफिस में पहुंचे। ऑफिस आते ही उनसे मिलने को कर्मचारियों की रणदीप से मिलने की होड़ लग गई।

वहीं निदेशक ने ईको टूरिज्म के रेंजर राजेंद्र चकरायत, वन दरोगा ललित आर्य को उनके साथ भेजा गया। रेंजर चकरायत ने बताया कि कांडा रोड में जंगल सफारी के दौरान एक्टर हुड्डा को बाघिन और उसके दो शावक दिखे।

वह दो दिन कॉर्बेट के खिनानौली गेस्ट हाउस में रुकेंगे।

Leave a comment