Gold Silver Price Today: ईरान और अमेरिका में एक बार फिर तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी ने लोगों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की है। इसके वाबजूद सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, सोने की कीमतों में 1500 रुपये का इजाफा किया गया। जिसके बाद प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 1,56,800 रुपये तक पहुंच गई।
वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोने के दामों में 25 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। गिरावट के बाद सोने की कीमत 1,53,417 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन 1,53,442 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी की कीमतों में जबरदस्त इजाफा दर्ज किया। चांदी में 15 हजार की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद चांदी 2,90,100 रुपये/किलो के भाव चल रहा है।
आपके शहर में सोने-चांदी के भाव
1. दिल्ली
24K सोना ₹154130 प्रति 10 ग्राम
22K सोना ₹141300 प्रति 10 ग्राम
चांदी 2,90,100 प्रति किलो
2. मुंबई
24K सोना ₹153980 प्रति 10 ग्राम
22K सोना ₹141150 प्रति 10 ग्राम
चांदी 2,90,100 प्रति किलो
3. कोलकाता
24K सोना ₹153980 प्रति 10 ग्राम
22K सोना ₹141150 प्रति 10 ग्राम
चांदी 2,90,100 प्रति किलो
4. चेन्नई
24K सोना ₹156330 प्रति 10 ग्राम
22K सोना ₹1,43,300 प्रति 10 ग्राम
चांदी 3,00,100 प्रति किलो