Aaj Ka Mausam 18 August 2026: इन दिनों मानसून ने पूरे देश में रौद्र रूप अपना रखा है। कई राज्यों में भारी बारिश की वजह से लोगों का जीना बेहाल हो गया है। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने 18 अगस्त को लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। जिसमें यूपी, बिहार समेत देश के 19 राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी भी जारी की है। साथ ही इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवाएं भी चलने की संभावना जारी की है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 18 अगस्त को देश के 19 राज्यों में मौसम का रौद्र रुप देखने को मिल सकता है। जिसमें दिल्ली, बिहार, यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, केरल और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में तूफानी बारिश के साथ तेज रफ्तार हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।
दिल्ली और यूपी में बारिश का अलर्ट
18 अगस्त को दिल्ली और उत्तर प्रदेश का मौसम खराब रहने की संभावना है। दिल्ली में मध्यम से तेज बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा, आगरा, मथुरा, कानपुर, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बलरामपुर, बिजनौर, महाराजगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, वाराणसी और प्रयागराज में भारी बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश की संभावना
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में आज मौसम खराब रहने की संभावना है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, चंपावत और बागेश्वर में 18-19 अगस्त को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। देहरादून में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, कुल्लू, बिलासपुर और चंबा में तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी है और हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मनाली में अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ, कुलगाम, जम्मू, पुलवामा, अनंतनाग, राजौरी, उधमपुर, कठुआ और गांदरबल में भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है, जहां 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। श्रीनगर में आज अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।