Search KhabarFast

Press ESC to close

कोलकाता में टला बड़ा विमान हादसा, उड़ान भरते ही इंजन में लगी आग; 236 यात्री थे सवार

कोलकाता में टला बड़ा विमान हादसा, उड़ान भरते ही इंजन में लगी आग; 236 यात्री थे सवार

Flight Emergency Landing: कोलकाता एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब उड़ान भरते ही विमान के इंजन में आग लग गई। जिसके बाद आनन-फानन में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। बताया जा रहा है कि विमान में 236 यात्री सवार थे । यह विमान काठमांडू से इस्तांबुल जा रहा था।

विमान को उस वक्त रोक दिया गया जब रास्ते में ही पायलट ने कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इंजन से जुड़ी समस्या की जानकारी दी। जिसके बाद फुल इमरजेंसी घोषित की गई। 

विमान की इमरजेंसी लैंडिंग 

एक रिपोर्ट के अनुसार, नेताजी सुभाषचंद्र बोस पर 4 फरवरी यानी बुधवार को दोपहर 2:49 बजे इस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं और विमान की जांच की गई। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि इमरजेंसी लैंडिंग के बाद विमान को एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया है। NSCBI एयरपोर्ट के निदेशक ने कहा कि विमान की तकनीकी जांच जारी है, ताकी पता लगाया जा सके कि वास्तव में इंजन में आग लगी थी या यह केवल चेतावनी संकेत था। 

टला बड़ा खतरा

एविएशन सूत्रों के मुताबिक, उड़ान के दौरान इंजन से जुड़ी किसी भी चेतावनी को बेहद गंभीरता से लिया जाता है। पायलट की सतर्कता और समय पर लिए गए फैसले की वजह से संभावित बड़े हादसे को टाल लिया गया। तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही यह तय होगा कि विमान आगे उड़ान भरेगा या यात्रियों को लिए दूसरे विमान से भेजा जाएगा। वहीं, तुर्कीश एयरलाइंस की तरफ से इस बारे में विस्तृत बयान का इंतजार किया जा रहा है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया का बड़ा ऐलान, साल 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का किया फैसला

Siddaramaiah on Karnataka Assembly Elections 2028: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे साल 2028 में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके इस फैसले से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

‘आज के युवा ही देश का भविष्य...’, विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के प्रतिभागियों से संवाद में बोले PM मोदी

PM Modi on Vibrant Village Programme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 26 जुलाई रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होने कहा कि केंद्र का उद्देश्य प्रत्येक युवा को आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ने के लिए सशक्त बनाना है।

PM मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए उठाया बड़ा कदम, नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्स

PM Modi: NEET पेपर लीक के बाद परीक्षा में व्यापक सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि की अगुवाई में हाई पावर टास्क फोर्स (उच्च स्तरीय कार्यबल) के गठन की घोषणा की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast