Search KhabarFast

Press ESC to close

एक वापसी ऐसी भी: दुनिया ने देखा ईशान किशन का पराक्रम, PAK के बॉलिंग लाइनअप को कैसे किया तहस-नहस

एक वापसी ऐसी भी: दुनिया ने देखा ईशान किशन का पराक्रम, PAK के बॉलिंग लाइनअप को कैसे किया तहस-नहस

Ishan Kishan Comeback Story: टी20 विश्व कप में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को रौंद दिया है। 61रनों से पाकिस्तान को मिली हार में सबसे बड़ा किरदार बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन ने निभाया है। भारत को शुरुआती झटका लगने के बाद इस बल्लेबाज ने न सिर्फ क्रिज पर पैर जमााया बल्कि रन की गति को बढ़ाए रखा। इसी जीत के साथ ही भारत टी20 विश्व कप में 8-1 से आगे है यानी 8 बार भारत को जीत मिली है और एक बार पाकिस्तान को।

कोलंबो के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में ईशान किशन के पराक्रम को दुनिया ने देखा। उन्होंने वह सबकुछ दिखाया जो एक टी20 प्लेयर में होना चाहिए। धैर्य,जज्बा और भरोसे की मिसाल ईशान ने पेश की है। लगभग दो साल बाद मैदान पर वापसी करने वाले किशन के बारे में किसी ने ऐसी वापसी के बारे में सोचा नहीं होगा। आज जानेंगे कहानी ईशान किशन की वापसी की।

पाकिस्तान के खिलाफ बरपाया कहर

अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद ईशान किशन मैदान पर बल्लेबाजी के लिए आए। टी20 विश्व के पहले मैच में सिर्फ 20 रन बनाने वाले ईशान किशन का सामना इस बार चिर प्रतिद्वंदि पाकिस्तान से हो रहा था। फिर क्या था ईशान ने अपना कौशल दिखाते हुए दनादन रनों की बारिश कर डाली। उन्होंने मात्र 40 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली। जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहा। हालांकि, वह शतक से जरूर चूक गए लेकिन, भारत की जीत पक्की कर गए थे। बतौर विकेटकीपर भी उन्होंने मैदान पर कमाल कर दिखाया। पाकिस्तान के बल्लेबाज उस्मान खान धीरे-धीरे अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन ईशान किशन ने उनको स्टंप करके पवेलियन भेज दिया।

कैसे हुई टीम इंडिया में वापसी

दरअसल, दिसंबर 2023 में अनुशासहिनता के कारण ईशान किशन को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था। हालांकि, घरेलू मैच में प्रदर्शन के दम पर लगभग दो साल बाद टीम में वापसी उन्होंने की। लेकिन वापसी ऐसी ही नहीं, हुई इसके लिए उन्हें पसीना बहाना पड़ा। उन्होंने घऱेलू मैच में जमकर रन बरसाए। ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की 10 पारियों में 517 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्ऱॉफी और बुची बाबू टूर्नामेंट में रन बनाए। उन्होंने इस प्रदर्शन के दम पर सिलेक्टर को भारतीय टीम में उन्हें शामिल करने के लिए मजबूर कर दिया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IPL 2026: अब दूसरी टीमों के भरोसे मुंबई! प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार; करना होगा ये काम

IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की दुर्गति बुरी हुई है। रोहित की कप्तानी में कभी मुंबई पांच बार चैंपियन बनी लेकिन हार्दिक युग में मुंबई का विजय रथ छूट गया है। आईपीएल 2026 में मुबंई टेबल प्वाइंट्स के आखिरी पायदान पर है।

IPL 2026: टी20 क्रिकेट में वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, सूर्यवंशी को आउट करते ही हासिल किया बड़ा किर्तिमान

IPL 2026: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल के 28वें मुकाबले में जब गेंद वरुण चक्रवर्ती ने थामी, तो उन्होंने खास रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया। मिस्ट्री स्पिनर ने अपने पहली ही ओवर में धमाका करते हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मैदान से बाहर भेज दिया।

श्रेयस अय्यर को चुभ गई कौन सी बात? खुद को साबित करने के लिए लगाई दी जान

IPL 2026: क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके श्रेयस अय्यर ने अपनी वापसी की कहानी सुनाई है। श्रेयस अय्यर ने कहा कि हर कोई कह रहा था कि मेरा करियर खत्म हो गया। मैं पहले जैसा नहीं रह पाऊंगा लेकिन, मेरा मकसद एक ही था। श्रेयस अय्यर ने आगे कहा कि मुझे सबको गलत साबित करना था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें