
Rajasthan News: राजस्थान के करौली जिले के माची गांव में सांपों के आतंक ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। आए दिन गांव के लोग सांपों का शिकार बन रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, 13 अक्टूबर को सांप के काटने से पिता और पुत्र की मौत हो गई। इतना ही नहीं सांप ने अब एक महिला को भी डस लिया है। पीड़ित महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की तबीयत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर दिया है।
ICU में भर्ती हुई महिला
दरअसल, पूरा मामला करौली जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित माची गांव का है। जहां पिछले कुछ दिनों से सांप के डसने के कई मामले सामने आए हैं। हालांकि, यह मामला गंभीर तब हुआ जब सांप के काटने से पिता- पुत्र की मौत हो गई। वहीं तीन दिन के अंदर ही परिवार के तीन अन्य लोगों समेत पड़ोस में रहने वाली एक महिला को भी सांप ने डस लिया। जिनको इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया।
सांप ने एक ही परिवार के 5 लोगों को डसा
इसके बाद से इलाके में सांप के काटने के और भी मामले सामने आने लगे। आश्चर्य की बात यह रही कि सांप जिन 7 लोगों को डसा उसमे से पांच लोग एक ही परिवार के थे। गनीमत रही की समय रहते उनको इलाज मिल गया और और उनकी जान बच गई। इलाज के बाद स्वस्थ होने पर उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
Leave a comment