Search KhabarFast

Press ESC to close

भारतीय शेयर मार्केट की तेज शुरुआत,Sensex-Nifty में सुस्ती के पीछे है ये कारण जानिए

भारतीय शेयर मार्केट की तेज शुरुआत,Sensex-Nifty में सुस्ती के पीछे है ये कारण जानिए

Share Market News: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर रोक लगी। लेकिन देख्ग्ते ही देखते ये धड़ाम हो गया। आईटी शेयरों में खरीददारों के दम पर बाजार में बढ़त बनाकर कारोबार की शुरुआत की। बीएसई का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 416.25 अंक चढ़कर 73,665.64 पर खुला। जबकि एनएसई का निफ्टी 50 54.55 अंक की बढ़त के साथ 22,742.20 पर पहुंच गया. बैंक निफ्टी भी 40.05 अंक की तेजी के साथ 54,965.75 पर खुला। निफ्टी आईटी स्टॉक्स की बात करें तो उसमे 300 से अधिक अंकों का उछाल देखने को मिला। टीसीएस के शेयरों में 2.63%, इंफोसिस स्टॉक्स में 1.53%, विप्रो स्टॉक्स में 0.85%, एचसीएल टेक के शेयरों में 1.22% की तेजी रही।

बैंक निफ्टी भी पुरे सत्र के दौरान रेड जोन में

वहीं कारोबारी सत्र के घंटे बढ़ने के साथ बाजार की चाल सुस्त पड़ती दिखाई दी। अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजारों की बात करें तो कमजोरी देखने को मिली जिससे कच्चे तेल की ऊंची कीमतों का असर देखने को मिला सेंसेक्स और निफ्टी की बढ़त धीरे- धीरे कमजोर पड़ती दिखायी दी। निफ्टी ग्रीन में खुलने के कुछ देर बाद ही रेड में दिखाई देने लगा। वहीं इसमें 100 से अधिक अंको की गिरावट भी देखने को मिली। सेंसेक्स भी 150 अंको से अधिक गिरकर रेड जोन में पहुंच गया। बैंक निफ्टी भी पुरे सत्र के दौरान रेड जोन में ही रहा। और इसमें 500 से अधिक अंकों की गिरावट देखने को मिली।

Also read: Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 525 अंक लुढ़का; निफ्टी 22,600 के नीचे

शेयर बाजार के लिए कुछ सकारात्मक संकेत

शेयर बाजार के लिए कुछ सकारात्मक संकेत भी हैं. 10 साल के अमेरिकी बॉन्ड की यील्ड में आई तेज गिरावट और रुपये की मजबूती इसमें अहम योगदान देंगे। ये कारक विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली कम करने में मदद कर सकते हैं। जिससे शेयर बाजार को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। बता दें की जिओ प्लेटफॉर्म के आईपीओ में पिछले दो दिनों के दौरान करीब ₹3.73 लाख करोड़ की बोलियां मिली हैं. शेयरों के अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस रकम में से ₹3 लाख करोड़ से ज्यादा के ज्यादा की बाजार में वापस आने की उम्मीद जताई जा रही है। जिससे शेयर बाजार को बड़ी राहत मिल सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 23 October 2026: सोने-चांदी के भाव धड़ाम! खरीदने से पहले जान लें आज का ताजा रेट

Gold-Silver Price Today 23 October 2026: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बाजार खुलने से पहले MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव मामूली गिरावट के साथ 1,43,303 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,43,309 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियंस के अनुसार सोने की कीमत 1,43,630 रुपये प्रति 10 ग्राम और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका भाव 4,035.70 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। वहीं, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में सोना गिरकर 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,44,530 रुपये, 22 कैरेट 1,32,500 रुपये और 18 कैरेट 1,08,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 525 अंक लुढ़का; निफ्टी 22,600 के नीचे

Stock Market Crash: शेयर बाजार में गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 525 अंकों से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी 50 गिरकर 22,600 के स्तर से नीचे पहुंच गया। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल और लगातार प्रॉफिट बुकिंग के कारण निवेशकों का सेंटिमेंट प्रभावित हुआ। बाजार में इस गिरावट के बीच ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में कारोबार करते नजर आए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast