
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने खुदकुशी करने की कोशिश पर चुप्पी तोड़ी है। प्रियंका ने अपने पूर्व मैनेजर प्रकाश जाजू के उन दावों को नकार दिया, जिसमें उसने कहा था कि प्रियंका चोपड़ा ने तीन बार सुसाइड की कोशिश की थी। प्रियंका ने कहा, भारतीय मीडिया उस शख्स की बातों पर यकीन कर रहा है कि जिसकी कोई विश्वसनीयता ही नहीं है। वह शख्स मुझे परेशान करने की वजह से जेल भी जा चुका है। बिना उसका अतीत जांच किए मीडिया उसकी बातों पर ध्यान दे रही है।
इसी महीने में प्रकाश जाजू ने कई ट्वीट कर यह दावा किया था कि प्रियंका चोपड़ा ने संघर्ष के दिन में कई बार आत्महत्या की कोशिश की थी। जाजू ने ट्वीट किया था, इस एक्ट्रेस के वो शुरुआती दिन थे और वह बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए बहुत हाथ-पांव मार रही थी। भले ही प्रियंका चोपड़ा ऊपर से बेहद सख्त और मजबूत दिखती हों, लेकिन उस वक्त अपनी शुरुआती नाकमायाबी से वह बुरी तरह टूट चुकी थी। यहां तक कि उसने दो-तीन बार खुदकुशी की कोशिश भी की थी, लेकिन मैं उसे ऐसे समझाने और खुदकुशी करने से रोकने में कामयाब रहा।
जाजू के मुताबिक, उस दौरान प्रियंका चोपड़ा और उसके कथित ब्वॉयफ्रेंड असीम मर्चेंट में अक्सर झगड़ा होता था और कभी-कभी तो आधी रात में प्रियंका अपने इस दोस्त पर चिल्ला उठती थी। जाजू ने बताया, एक बार तो अपने दोस्त से झगड़कर प्रियंका चोपड़ा मुंबई के वसाई इलाके में खुदकुशी करने चली गई थी। उस वक्त मैंने उसे समझाया था कि वह कोई ऐसा कदम नहीं उठाए। यहां तक कि प्रियंका असीम मर्चेंट की मां से काफी करीब थी। 2002 में असीम की मां की मौत के बाद तो प्रियंका चोपड़ा अपनी बिल्डिंग से नीचे कूद गई थी।
Leave a comment