
हॉलीवुड प्रोजेक्ट्सि में व्यगस्ता होने की वजह से प्रियंका चोपड़ा फाल्के अवॉर्ड लेने भारत नहीं आ सकेंगी। फिल्मी गलियारों में खबर है कि पीसी पद्म पुरस्कार प्राप्त करने के लिए तो भारत आएंगी मगर फाल्के अवॉर्ड लेने के लिए मौजूद नहीं होंगी। जानकारी के मुताबिक प्रियंका चोपडा़ इन दिनों इंटरनेशनल टीवी शो क्वांटिको की शूटिंग में बिजी हैं। साथ में बेवॉच की शूटिंग भी जारी है। ऐसे में प्रियंका का शेड्यूल बहुत ही ज्यादा पैक चल रहा है।
सूत्र ने बताया प्रियंका ने टीवी शो के दूसरे सीजन का रीडिंग सेशन पूरा कर लिया है। फाइनल एपिसोड के लिए प्रियंका को कुछ शूटिंग करना है। बावजूद इसके वो भारत आने के लिए समय निकालेंगी। इसका कारण पद्म अवॉर्ड लेना है। पीसी ने तय किया है कि वो अवॉर्ड लेने के लिए शेड्यूल में कुछ बदलाव करेंगी। प्रियंका दिल्ली आएंगी और जल्द ही वापस भी लौट जाएंगी। प्रियंका के पास केवल 48 घंटे का समय होगा। ऐसे में पीसी के लिए मुंबई जाना संभव नहीं होगा। प्रियंका को दूसरे सीजन की शूटिंग और बेवॉच की शूटिंग के लिए वापस लौटना ही होगा। खबरी ने बताया एक्ट्रेस इस साल का दूसरा बड़ा अवॉर्ड दादा साहब फाल्के अवॉर्ड लेने के लिए मौजूद नहीं रह सकेंगी। फाल्के अवॉर्ड 24 अप्रैल को नहीं दिया जाएगा। इस दिन दादा साहब फाल्के की जयंती होती है। मगर प्रियंका अपनी छुट्टियों को तब तक नहीं बढ़ा सकती हैं। सुनने में आया है कि प्रियंका दो दिन दिल्ली में बिताने के बाद पुनः लौट जाएंगी। इस दौरान भी वो कुछ ब्रांड कमिटमेंट पूरे करेंगी।
Leave a comment