
बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और अभिनेत्री बिपाशा बसु को लेकर पिछले काफी दिनों से शादी की खबरें आ रही थी। हाल ही में बिपाशा ने ट्विटर के जरिये अपनी और करण की शादी की खबरों को कंफर्म किया। वहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने दोनों को शादी की एडवांस बधाई दी है। शादी के वेन्यू की तस्वीरें भी सामने आ चुकी है। प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, मैं अपनी दोस्तर बिपाशा और उनके होने वाले पति करण का दिल से शुभकामनायें देती है। खबरों की मानें तो दोनों आगामी 30 अप्रैल को विवाह बंधन में बंध सकते है। शादी का वेन्यू भी तय कर लिया गया है। शादी मुंबई के बड़े होटल में होगी। खुद बिपाशा ने भी इंस्टा ग्राम पर अपनी और करण की एक तसवीर शेयर करते हुए लिखा है, 30 तारीख एक खास दिन। शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में होगी। हमें अपने परिवार, दोस्तोंय और फैंस की सपोर्ट की जरुरत है। इसके अलावा करण के फैन कल्ब ने भी कई तस्वीरें शेयर की है। हाल ही में खबरें ऐसी भी आ रही थी कि करण की मां को बिपाशा पसंद नहीं आई हैं लेकिन फिर अचानक उनकी मां ने हामी भी दी। आपको बता दें कि करण की यह तीसरी शादी होगी। इससे पहले भी श्रद्धा निगम और अभिनेत्री जेनिफर विगेंट से शादी कर चुके हैं और दोनों से उनका तलाक भी हो चुका है।
Leave a comment