
अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर जल्दे ही विवाह बंधन में बंध सकते है। खबरों की मानें तो करण की मां दीपा सिंह ने दोनों की रिश्तेी को मंजूरी दे दी है। कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि दोनों के घरवाले इस रिश्तेि के लिए तैयार नहीं थे जिस कारण दोनों की शादी पर फिलहाल विराम लग गया है। मिस मालिनी में छपी खबर के अनुसार दोनों आगामी 30 अप्रैल को विवाह बंधन में बंध सकते है। दोनों ने शादी के लिए मुबंई के एक होटल को चुन भी लिया है। कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि करण की फैमिली ने दोनों के रिश्तेी को नकार दिया है। इसकी वजह बिपाशा के पिछले असफल रिश्तोंि को बताया जा रहा था।
वहीं बिपाशा की फैमिली भी नहीं चाहती थी कि वो तलाकशुदा व्यकक्ति से शादी करे। आपको बता दें कि करण का दो बार तलाक हो चुका है। उन्हों ने पहली शादी श्रद्धा निगम से हुई थी। उनसे तलाक होने के बाद उन्होंने टीवी अभिनेत्री जेनिफर विगेंट से शादी की थी, जिनसे हाल ही में उनका तलाक हुआ। दोनों की मुलाकात फिल्मो अलोन के सेट पर हुई थी। इस फिल्म के बाद ही दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आने लगी थी। लेकिन दोनों ने मीडिया के सामने इस बात नहीं स्वीआकारा कि दोनों एकदूसरे को डेट कर रहे है। लेकिन दोनों की इंस्टादग्राम पर शेयर की गई तसवीरों ने सबकुछ बयान कर दिया।
आपको बता दें कि बिपाशा का करण से पहले डीनो मोरिया, जॉन अब्राहम और हरमन बावेजा के साथ भी नाम जुड़ चुका है। हरमन के साथ उनकी शादी तक बात पहुंच गई थी लेकिन बाद में दोनों अलग हो गये। दोनों ने अलग होने के किसी भी कारणों का खुलासा नहीं किया। अचानक करण की मां का शादी के लिए हामी भरना बिपाशा के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। फिलहाल दोनों कलाकारों में से किसी ने शादी की पुष्टिा नहीं की है।
Leave a comment