
संजय दत्त दो कि इन दिनों जेल में अपनी सजा पूरी कर रहे है। दरअसल वो एक बार फिर पैरौल पर बाहर आ सकते है। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार ने उनकी अर्जी को स्वीकार कर लिया है। सभी क़ानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद संजय दत्त 30 दिन के लिए जेल से बाहर आएंगे। पैरोल की इस अवधि को 60 दिन तक बढ़ाया जा सकता है। महाराष्ट्र सरकार से प्रमुख सचिव (गृह) विजय सतबीर सिंह ने बीबीसी से कहा, हमें पता चला है कि संजय दत्त की ओर से दी गई पैरोल की अर्जी पर पुणे जेल प्रशासन ने स्वीकृति दे दी है। अब वो बाहर आ सकते है। संजय दत्त ने जून में अपनी बेटी ईकरा के इलाज के लिए पैरोल मांगी थी। जेल नियमों के मुताबिक़ सिर्फ़ अच्छे व्यवहार वाले क़ैदियों को ही पैरोल पर जाने की छूट है।
संजय दत्त मई 2013 से पुणे की जेल में सजा काट रहे है। वो अब तक दो बार फ़रलो और एक बार पैरोल पर जेल से बाहर आ चुके है। संजय दत्त 14 दिसंबर 2014 को फ़रलो पर जेल से बाहर आए थे। उस समय लोगों ने प्रशासन के इस क़दम की कड़ी आलोचना की थी। इसके बाद संजय की फ़रलो को बढ़ाने की अर्ज़ी ख़ारिज कर दी गई थी।

Leave a comment