Search KhabarFast

Press ESC to close

दोस्त की EX ने एल्विश यादव की नाक में किया दम! बोले– कब निकलेगी ये…

दोस्त की EX ने एल्विश यादव की  नाक में किया दम! बोले– कब निकलेगी ये…

Elvish Yadav: कॉमेडी और कुकिंग के तड़के से सजा शो ‘लाफ्टर शेफ सीजन 3’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस बार शो में करोड़पति यूट्यूबर एल्विश यादव की जोड़ी टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय के साथ बनी है। जैसे ही शो का प्रोमो रिलीज हुआ, दोनों की खट्टी-मीठी नोकझोंक ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। फैंस को इनकी जोड़ी जहां मनोरंजक लग रही है, वहीं कुछ लोग दोनों के बीच की ट्यूनिंग पर सवाल भी उठा रहे हैं।

ईशा की कुकिंग बनी वजह परेशानी की

प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशा कुकिंग के दौरान काफी गड़बड़ करती नजर आती हैं। वह किचन में पकवान बनाने से ज्यादा चिल्लाती और हंगामा करती दिखाई देती हैं। उनकी कुकिंग स्किल्स इतनी खराब दिखी कि एल्विश भी ठीक से जलेबी नहीं बना पाए। यह देखकर एल्विश कैमरे पर साफ तौर पर ईशा से परेशान नजर आए।

कृष्णा अभिषेक ने ली मजे में चुटकी

एल्विश की झुंझलाहट पर शो के होस्ट कृष्णा अभिषेक भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने मस्ती भरे अंदाज में एल्विश से पूछा, “ठीक है पार्टनर?” यह सुनकर सेट पर सभी ठहाके लगाने लगे। दर्शकों को यह पल खूब मजेदार लगा, लेकिन कई लोगों को ईशा का ओवरएक्टिंग भरा रवैया रास नहीं आया।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने ईशा को ‘ओवरएक्टर’ बताते हुए ट्रोल किया है, जबकि कुछ ने दोनों की कैमिस्ट्री को पसंद किया। दिलचस्प बात यह है कि ईशा के एक्स-बॉयफ्रेंड्स समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार, दोनों ही एल्विश यादव के करीबी दोस्त हैं। ऐसे में दर्शकों को इस जोड़ी के बीच का रियल और रील ड्रामा देखने में और भी मजा आ रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bollywood News: रुबीना-हिना की टिप्पणियों पर आसिम रियाज का पलटवार, बोले- ‘टीवी इंडस्ट्री के आंटी और अंकल’

Asim Riaz: रियलिटी शो में अपने व्यवहार को लेकर टीवी अभिनेत्रियों रुबीना दिलाइक और हिना खान की हालिया टिप्पणियों पर आसिम रियाज ने प्रतिक्रिया दी है। यह मामला उस पॉडकास्ट बातचीत के कुछ हफ्तों बाद सामने आया है, जिसमें रुबीना और हिना ने रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ के दौरान आसिम के कथित व्यवहार को लेकर चर्चा की थी।

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर पहुंचे सोनू सूद, बोले - हम सिर्फ लोगों के साथ रहना, उनकी मदद...

Sonu Sood: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद पिछले सप्ताह आई विनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों की सहायता के लिए नेपाल पहुंच गए हैं। उनकी टीम राहत कार्यों का समन्वय कर रही है। सोनू सूद ने बताया कि उनकी सूद चैरिटी फाउंडेशन की टीम भारत से आवश्यक सामग्री लेकर आई है और आने वाले महीनों में भी प्रभावित समुदायों की सहायता जारी रखेगी।

सैफ अली खान से अमिताभ बच्चन का क्या है रिश्ता? KBC में बिग बी ने खुद किया खुलासा

Entertainment News: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के आगामी एपिसोड में बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे सैफ अली खान और अक्षय कुमार बतौर मेहमान नजर आने वाले हैं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान के बीच हुई हल्की-फुल्की बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल, बिग बी ने सैफ के साथ अपने एक कम चर्चित पारिवारिक रिश्ते का खुलासा किया, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast