
रजनीकांत ने अपनी शादी की 34वीं सालगिरह पर कुछ समय अपने फैंस के साथ बिताया। अनेक प्रशंसकों ने थलाइवा को अपनी शुभकामनाएं दी।
रजनीकांत ने अपने फैंस के साथ घर के बाहर मुलाकात की। फैंस इस मौके पर रजनीकांत के घर फूलों का हार, उपहार और आदमकद कटआउट लेकर आए थे। रजनी ने इतना प्यार देने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया।
एक्टर के नजदीकी सूत्र ने बताया कि सुपरस्टार इस दिन को अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाते हैं। रजनीकांत ने 26 फरवरी 1981 को लता से शादी की थी।
उनकी दो बेटियां हैं,ऐश्वर्या और सौंदर्या।64 वर्षीय सुपर स्टार रजनीकांत के नाम 100 से ज्यादा फिल्में दर्ज हैं। वो आखिरी बार तमिल फिल्म \'लिंगा\' में नजर आए थे।

Leave a comment