आशिकी-2, के सिंगर अंकित तिवारी रेप के आरोप में गिरफ्तार

आशिकी-2, के सिंगर अंकित तिवारी रेप के आरोप में गिरफ्तार

फिल्म आशिकी-2 में सुन रहा है ना तू, गाने से मशहूर हुए गायक-संगीतकार अंकित तिवारी पर रेप का आरोप लगा है। उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि अंकित तिवारी पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड है। बताया जाता है कि अंकुर ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी का वादा किया था लेकिन बाद में वह उससे मुकर गए।

अंकुत तिवारी के भाई अंकुर तिवारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर पीडित को धमकाने का आरोप लगाया गया है। पीडिता का आरोप है कि अंकित ने उससे शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी के लिए कहा तो अंकित मुकर गया। कहा जा रहा है कि पीडिता प्रेगनेंट है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। अंकित तिवारी ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

गौरतलब है कि हाल ही में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के करीबी और अभिनेता इंदर कुमार को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अंकित तिवारी का जन्म 6 मार्च 1990 को कानपुर में हुआ था। उनके पिता का म्यूजिकल ग्रुप है। उनकी मां भक्ति गीत गाती है। अंकित तिवारी साहेब बीवी और गुलाम व दो दुनी चार जैसी फिल्मों के लिए म्यूजिक कंपोज कर चुका है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a comment