कलयुग की मीराबाई बन इस महिला ने भगवान से रचाई शादी, तुलसी विवाह को सुनकर लिया ये फैसला

कलयुग की मीराबाई बन इस महिला ने भगवान से रचाई शादी, तुलसी विवाह को सुनकर लिया ये फैसला

राजस्थान: शादी एक ऐसा रिश्ता है जिसमें केवल दो लोग नहीं बल्कि दो परिवार जुड़ते है। जहां एक तरफ ये बंधन दो परिवारों को एक रिश्ते में बांध देता है वहीं दूसरी ओर दो अलग-अलग राहों पर चलने वाले राहगीर के रास्तें भी एक हो जाते है। इसके अलावा फिलहाल शादी का सिजन भी चल रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई ऐसी शदीयों के वीडियो वायरल हो रहे है जो चर्चा का विषय बन गया है। ऐसी ही एक शादी ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है, जसमें बैंड बाजा बारात समेत तमाम रीति रिवाजों को निभाया गया है लेकिन दूल्हा नजर नही आया।

बता दें कि कलयुग में भी मीराबाई बनकर एक महिला ने भगवान श्री कृष्ण ने ब्याह रचाया है। इसके साथ ही इस महीला का नाम पूजा सिंह बताया जा रहा है, जो जयपूर की गोवंदगढ़ के पास नरसिंहपुरा गांव की रहने वाली है। पूजा सिंह ने वष्णु भगवान से शादी कर सकतो हैरत में डाल दिया है। 8 दिसंबर को पूजा सिंह ने विष्णु भगवान से शादी कर ली और अपनी मांग भर कर सुहागन हो गई।

तुलसी विवाह के बारे में सुनकर लिया फैसला

 बड़ी होने के साथ मैंने निर्णय कर लिया था कि मैं शादी नहीं करूंगी। मैं मम्मी-पापा को बता चुकी थी कि मुझे शादी नहीं करनी है, बीच में कुछ लड़के वाले देखने भी आए, एक दो बार तो रिश्ता जैसे-तैसे टल गया। इसी बीच मैंने तुलसी विवाह के बारे में सुनकर फैसला कर लिया। मैं तुलसी विवाह के बारे में सुन रखा था। एक बार अपने ननिहाल में देखा भी था। सोचा कि जब ठाकुरजी तुलसीजी से विवाह कर सकते हैं तो मैं क्यों नहीं ठाकुरजी से विवाह कर सकती।

Leave a comment