ब्रिटेन में पैदा हुआ अजीबो गरीब बच्चा, फोटो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

ब्रिटेन में पैदा हुआ अजीबो गरीब बच्चा, फोटो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: अपने अंश को जन्म देना किसी भी मां के लिए बेहद ही खुबसूरत पल होता हैं। इस पल को महसूस करने के लिए कोई भी महिला बेहद ही उत्सुक होती हैं और हो भी क्यों ना आखिर कार अपने बच्चे को 9 महीने पसीजने के बाद, वो पहली बार अपने संतान को अपने आखों के सामने देखती हैं। लेकिन क्या हो अगर बच्चा अजीबो गरीब पैदा हो? कुछ ऐसा ही अजब गजब हुआ ब्रिटेन की एक महिला के साथ, जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

दरअसल सोशल मीडियापर एक बच्चा वायरल हो रहा हैं जिसकी वजह जानकर आप हैरान हो जाएंगे। बता दें कि ब्रिटेन में रहने वाली एक महिला ने अपने बेटे को जन्म दिया है जिसके बाद महिला अपने बच्चे को देखना चाहती थी। लेकिन बच्चे को देखकर वहां पर मौजूद शख्स चौंक गया। क्योंकी इस बच्चे की लंबाई 2 फीट की थी जबकि वजन 5 किलोग्राम था। जानकारी के लिए बता दें कि जन्म के समय किसी भी बच्चे का वजन 3.5 से 4 किलोग्राम का होता है। लेकिन महिला के बच्चे का वजन गर्भ में ही 5 किलोग्राम का हो गया था। इस बात को जानकर महिला के पति ने पहले ही अंदाजा लगा लिया था कि उनका बच्चा आम बच्चों से बेहद अलग है।

बच्चे को गर्भ से बाहर लाने के लिए डॉक्टर्स को दो और लोगों की मदद लेनी पड़ी थी, जिसके बाद बच्चे को गर्भ से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।बता दें की महिला और उनके पति दोनों की लंबाई 6 फिट हैं तो ये बात लाजमी हैं कि बच्चे की लंबाई ज्यादा होगी। इसके अलावा उस नन्ही सी जान को 3 महीने के बच्चों के कपड़े भी फिट नहीं हुए।

Leave a comment