18 अवैध बांग्लादेशियों को भेजा गया वापस, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

18 अवैध बांग्लादेशियों को भेजा गया वापस, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Illegal Migrants Of Bangladesh: दिल्ली पुलिस ने शनिवार को मध्य दिल्ली जिले में अवैध रूप से रह रहे 18 बांग्लादेशी नागरिक को वापस उनके देश भेज दिया है। इसके अलावा तीन को अरेस्ट भी कर लिया गया है। मध्य दिल्ली के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में अब तक अवैध रूप से रह रहे 21बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है।

उनमें से 18 को उनके देश वापस भेज दिया गया है और तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई है। डीसीपी हर्षवर्धन ने आगे कहा कि उन्होंने हाल ही में तीन बांग्लादेशी नागरिक, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। उसको भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सभी गैरकानूनी तरीके से भारत में रहते थे।

20 साल से रह रहे थे भारत में

डीसीपी हर्षवर्धन ने कहा कि एक एफआईआर धोखाधड़ी और जालसाजी के लिए पहाड़गंज पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी। उसमें दो बांग्लादेशी नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया था। साथ ही एक नाबालिग को पकड़ा गया था। उनके कब्जे से भारतीय पासपोर्ट और अन्य पहचना पत्र समेत आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड मिले थे। उनके पास बांग्लादेश के पासपोर्ट भी थे। वे सभी 20 साल पहले अवैध रूप से भारत में घुसे थे।  

अवैध दस्तावेज बनाने वालों की हुई पहचान 

डीसीपी ने आगे कहा कि पुलिस ने अवैध दस्तावेज बनाने वालों की भी पहचान कर ली है। उन्होंने कहा कि एक विचौलिए की भी पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश जारी है। डीसीपी ने कहा कि दिल्ली पुलिस अवैध बांग्लादेशियों को चिन्हित करने के लिए अभियान चला रही है। 20 जनवरी को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आपराधिक गतिविधियों में शामिल अवैध बांग्लादेशियों और रोहिग्याओं के शामिल होने पर चिंता व्यक्त की थी। जिसके बाद उपराज्यपाल ने अवैध प्रवासियों की पहचान कर, उन्हें तुरंत पकड़ने का आदेश दिया था।   

Leave a comment