Lohri 2023: 13 या 14 कब मनाया जाएगा लोहड़ी का त्यौहार? जानें सही तारीख और मुहूर्त

Lohri 2023: 13 या 14 कब मनाया जाएगा लोहड़ी का त्यौहार? जानें सही तारीख और मुहूर्त

Lohri 2023: नए साल की शुरुआत होते ही सभी लोग लोहड़ी और मकर सक्रांति के त्यौहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं। मूल रूप से पंजाबी और सिख लोगों द्वारा मनाया जाने वाला लोहड़ी का त्यौहार पूरे देश में धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। वैसे तो पंचांग के अनुसार मकर सक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी का त्यौहार मनाया जाता है लेकिन, इस बार लोहड़ी की तारीख को लेकर बड़ा कन्फ्यूजन है।

पंचांग में बदल रही है संक्रांति की तारीख

दरअसल, प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति तारीख 14 जनवरी को मनाई जाती है लेकिन, इस बार ये त्यौहार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। क्योंकि पंचांग के अनुसार जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो मकर संक्रांति मनाई जाती है। इस बार सूर्य 14 की रात को  8 बजकर 21 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस वजह से संक्रांति 15 को मनाई जाएगी। लोहड़ी संक्रांति से एक दिन पहले होती है इसलिए इस साल 13 की बजाय 14 को लोहड़ी का त्यौहार मनाया जाएगा।

लोहड़ी का धार्मिक महत्व
 
लोहड़ी का त्यौहार सर्दियों की समाप्ति की ओर संकेत करता है। ये त्यौहार किसानों के लिए नए साल की तरह है। सिख और पंजाबी किसान कटाई करने से पहले हाथ जोड़ कर फसलों के लिए प्रार्थना करते हैं और उनका आभार प्रकट करते हैं। लोहड़ी की शाम को सात बार अग्नि परिक्रमा की जाती है।  
 
साथ ही तिल, गुड़, चावल, मक्के की आहुति भी दी जाती है। जिसे तिलचौली कहते हैं। धार्मिक मान्यता ये है कि जिसके घर खुशियों का मौका आया हो, लोहड़ी उसी के घर जलाई जाएगी। इस अवसर पर लोग मिठाई, गजक और रेवड़ी बांटकर खुशियां मनाते है। 

 

Leave a comment