108 MP वाला फोन शाओमी भारत में जल्द लॉन्च करेगी

108 MP वाला फोन शाओमी भारत में जल्द लॉन्च करेगी

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी ने हाल ही में 108MP कैमरा वाला स्मार्टफोन Xiaomi Mi Note 10 लॉन्च किया था। कंपनी ने चीन में यह फोन Xiaomi Mi CC9 Pro के नाम से लॉन्च किया था। फोन में 5 रियर कैमरे दिए गए हैं।

इसके अलावा यह फोन 5X ऑप्टिकल जूम, 10X हाइब्रिड जूम से लैस है। 91 मोबाइल्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अब यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है।

भारत में इस फोन का ग्लोबल वेरियंट गूगल प्ले सपॉर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। भारत में इस फोन की टक्कर OnePlus 7T और Realme X2 Pro से होगी।

सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह कैमरा डिस्प्ले में दिए गए डॉट नॉच में मौजूद है। फोन 6.47 इंच के कर्व्ड OLED डिस्प्ले के साथ आता है। स्क्रीन का रेजॉलूशन फुल एचडी+ है।

फोन के रियर में आपको 108 मेगापिक्सल के साथ 5 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस, 12 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर, 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलेगा।

चीन में इस फोन के 6जीबी रैम+128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 2,799 युआन (करीब 28000 रुपये) रखी गई है। वहीं, फोन का 8जीबी रैम+128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरियंट 3,099 (करीब 31,000 रुपये) और 8जीबी रैम+256जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरियंट 3,499 युआन (करीब 35,000 रुपये) के प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया गया है। भारत में फोन की कीमत करीब 30,000 रुपये तक हो सकती है।

Leave a comment