जल्द होगी रणवीर-दीपिका की शादी।

जल्द होगी रणवीर-दीपिका की शादी।

एक तरफ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई के चर्चे हैं, वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तारीख भी कन्फर्म हो गई है। दोनों की शादी की चर्चा ने उस वक्त ज़ोर पकड़ा जब इस साल यानी 2018 की शुरुआत में उनकी सगाई की खबरें आईं।

तभी से कयास लगाए जाने लगे कि रणवीर और दीपिका जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बता दें कि दीपिका और रणवीर की सगाई श्रीलंका में हुई थी। उस वक्त दोनों वहां छुट्टियां मनाने गए थे और अब उनकी शादी की तारीख भी पक्की हो गई है। सोर्सेज ने बताया कि दीपिका और रणवीर की शादी इस साल 20 नवंबर को होगी। सूत्रों के अनुसार, चूंकि यह मौका दीपिका और रणवीर के लिए बेहद खास है, इसलिए इस शादी में सिर्फ दोनों के खास दोस्त और परिवारवाले शामिल होंगे। गेस्ट लिस्ट में सिर्फ 30 लोग ही शामिल हैं और यह शादी इटली के लेक कोमो में होगी। रणवीर और दीपिका की यह फेवरिट लोकेशन है और इसलिए वे चाहते हैं कि इस शादी में सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हों। हालांकि रणवीर और दीपिका भारत आने पर दो रिसेप्शन रखेंगे। एक रिसेप्शन मुंबई में तो वहीं दूसरा दीपिका के होम टाउन बेंगलुरु में। 

Leave a comment