Search KhabarFast

Press ESC to close

राजस्थान में बिना पढ़े भी पा सकते है नौकरी, इस खास प्रक्रिया द्वारा 24,752 संविदा सफाई कर्मियों की होगी भर्ती

राजस्थान में बिना पढ़े भी पा सकते है नौकरी, इस खास प्रक्रिया द्वारा 24,752 संविदा सफाई कर्मियों की होगी भर्ती

Rajasthan Safai Karamchari Vacancy 2026: राजस्थान सरकार ने शहरी निकायों में सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राज्य के नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में 24,752 संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती करने की घोषणा की है। इस संबंध में स्वायत्त शासन विभाग (लोकल सेल्फ गवर्नमेंट विभाग) ने आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त 2026 से शुरू होंगे, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

कैसे होगी नियुक्ति?

सरकारी बयान के मुताबिक, यह भर्ती अभियान स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और राज्य के शहरी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शुरू किया जा रहा है। बड़ी संख्या में सफाईकर्मियों की नियुक्ति होने से शहरों में स्वच्छता सेवाओं को मजबूती मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि यह भर्ती राजस्थान संविदा आधार पर सिविल पदों पर नियुक्ति नियम तथा उनमें किए गए संशोधनों के अनुसार की जाएगी।

भर्ती के लिए पात्रता

भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार का राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी है। अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2027 को 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि सफाईकर्मी के पद के लिए कोई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है। यानी पढ़ाई की कोई अनिवार्य शर्त नहीं रखी गई है।

अनुभव होना अनिवार्य

हालांकि, उम्मीदवार के पास राजस्थान के किसी भी शहरी निकाय में सफाई कार्य का कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। यह अनुभव लगातार या अलग-अलग अवधि का हो सकता है, लेकिन कुल मिलाकर एक वर्ष पूरा होना चाहिए। राजस्थान सरकार का मानना है कि इस भर्ती से शहरी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था बेहतर होगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और स्वच्छ भारत मिशन को गति मिलेगी। बड़ी संख्या में होने वाली यह भर्ती राज्य के युवाओं और सफाई कार्य से जुड़े अनुभवी लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकती है।

Also read: राजस्थान से माथा टेककर लौट रहे परिवार की कार हादसे का शिकार, 7 वर्षीय मासूम समेत दादा की मौत

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: खटीमा एकलव्य विद्यालय को मिला केंद्र का साथ, जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने स्कूल विस्तार के लिए 10 करोड़ का किया ऐलान

Khatima Eklavya Vidyalaya: उत्तराखंड के खटीमा में तीन दिवसीय ‘आदि रंगोत्सव’ की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल को याद किया और जनजातीय समाज के विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

Uttarakhand News: 'जनजातीय रंगोत्सव संस्कृति और गौरव का उत्सव...', पारंपरिक रंग में रंगे CM धामी; कलाकारों के साथ खुद भी ढोल बजाया

CM Dhami on Uttarakhand Aadi Rangotsav: आज 04 अक्टूबर 2026 रविवार को उत्तराखंड के खटीमा में तीन दिवसीय आदि रंगोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर रंगोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए जनजातीय कलाकारों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य, लोकसंगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जनजातीय विरासत की समृद्ध झलक प्रस्तुत की।

UP News: 'शहर से दूरी अब शिक्षा में नहीं बनेगी बाधा', योगी सरकार ने ग्राम पंचायतों में 'डिजिटल लाइब्रेरी' पहल को दिया विस्तार

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 05 अक्टूबर 2026 सोमवार को एक जनदर्शन सत्र का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा के विस्तार पर प्रकाश डाला और कहा कि प्रौद्योगिकी आधारित शैक्षणिक केंद्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए शहरी-ग्रामीण अंतर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast