
International Yoga Day: योग एक प्राचीन भारतीय अभ्यास जिससे न सिर्फ शरीर,बल्कि मन, और आत्मा को भी शांति मिलती है। योग का अभ्यास शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक तत्वों के विकास में मददगार साबित होता है। कल विश्व योग दिवस है ऐसे में हम आपको बताएंगे योग से होने वाले चमत्कारी फायदों के बारे में बताएंगे
शारीरिक स्वास्थ्य
योग अभ्यास शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करता है। योगासन और प्राणायाम के द्वारा शरीर की लचीलापन बढ़ती है, मांसपेशियों को मजबूती मिलती है, संक्रमणों का नियंत्रण होता है और शारीरिक क्षमता बढ़ती है।
मानसिक तनाव कम करे
योग ध्यान और प्राणायाम के माध्यम से मन को शांत करने में मदद करता है। योग करने से अवसाद, चिंता, तनाव और मानसिक तनाव को कम करने में सहायता मिलती है।
शरीर की लचीलापन और संतुलन
योगासन शरीर की लचीलापन और संतुलन को सुधारते हैं। इससे आपके मांसपेशियों, हड्डियों, और जोड़ों को सुधार मिलता है, जिससे आपकी शारीरिक संतुलन में सुधार मिलता है और शरीर में ऊर्जा बरकरार रहती है।
अंतस की शांति
हम सभी शांतिपूर्ण, सुन्दर एवं प्राकृतिक स्थानों पर घूमना पसंद करते हैं। हम जब यह अनुभव करते हैं कि यह शांति हमारे अंदर हैं तो दिन में किसी समय इस छोटी छुट्टी को अनुभव कर सकते हैं। योग और ध्यान के साथ यह छोटी सी छुट्टी आपके चिंता से भरे मन को शांत करने का सबसे अच्छा तरीका हैं।
प्रतिरोधक क्षमता में सुधार
हम संयुक्त रूप से शरीर, मन और आत्मा से बने हैं। शरीर में कोई अनियमितता मन को प्रभावित करती हैं। मन में निराशा और थकान शरीर में रोग का कारण हैं। योगासन अंगो को सामान्य स्तिथि में रखते हैं और मांसपेशियों को शक्ति देते हैं। प्राणायाम और ध्यान तनाव को दूर करते हैं और प्रतिरक्षण क्षमता सुधारते हैं।
वजन में कमी
अधिकतर लोग क्या चाहते हैं?योग के लाभ यहाँ भी हैं। सूर्य नमस्कार और कपालभाति प्राणायाम योग के साथ साथ शरीर के वजन में कमी लाते हैं। इसके अतिरिक्त नियमित रूप से योगाभ्यास इतनी समझ देता हैं कि हमे किस प्रकार का भोजन कब करना चाहिए? इसके अतिरिक्त यह वजन पर नियंत्रण रखने में सहायता करता हैं।
ब्लड शुगर लेवल करे कंट्रोल
योग से आप अपने ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है और बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को घटता है। डायबिटीज रोगियों के लिए योग बेहद फायदेमंद है। योग LDL या बैड कोलेस्ट्रोल को भी कम करता है।
Leave a comment