Search KhabarFast

Press ESC to close

'छुट्टियों के दिन भी फैसले लिख रहे होते...', बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में छलका उठा जजों का दर्द

'छुट्टियों के दिन भी फैसले लिख रहे होते...', बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में छलका उठा जजों का दर्द

Supreme Court Judges:सुप्रीम कोर्ट के बार एसोसिएशन की कॉन्फ्रेंस में सुप्रीम कोर्ट के जजों ने भी अपनी बात रखी। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के जजों का दर्द का छलक उठा। जस्टिस बीवी नागरत्ना का बयान अब चर्चा में हैं। उन्होंने कहा कि हम छुट्टियों के दिन भी जजमेंट लिख रहे होते हैं।

जस्टिस दीपांकर दत्ता ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि हमें 10.30से 4बजे तक लगातार अपने काम पर फोक्स करना पड़ता है लेकिन, हमारे दिमाग को भी आराम की जरूरत होती है। जस्टिस दीपांकर ने यह भी कहा कि जजों की न्यायिक कामकाज की अवधि से बाहर जाकर फैसला सुनाने का दवाब झेलना पड़ता है।

जस्टिस बीवी नागरत्ना ने क्या कहा

जस्टिस बीवी नागरत्ना ने कहा कि जजों का कार्यभार केवल कोर्ट की सुनवाई तक सीमित नहीं रहता। जज कोर्ट की छुट्टी का उपयोग आराम करने की बजाए लंबित फैसले लिखने में करते हैं। उन्होंने कहा कि फैसला सुनाने का काम कोर्ट के टाइम टेबल से आगे तक चलता है। जस्टिस बीवी नागरत्ना ने कहा कि शाम तक जज कोर्ट में बैठकर सुनवाई, ट्रायल और मामलों का निपटारा करते हैं। उन्होंने कहा कि देर रात तक, गर्मियों की छुट्टियां, दशहरे की छुट्टी, होली और क्रिसमस की छुट्टियों के दिनों में आराम करने के बजाए फैसले लिखने में लगे रहते हैं।

जस्टिस दीपांकर ने भी रखी अपनी बात  

जस्टिस दीपांकर दत्ता ने कहा कि आप जानते हैं, जब कोई जज सुबह 10:30बजे से शाम 4बजे तक लगातार मामलों की सुनवाई करता है। तो उतने समय तक उसे पूरी तरह मामले पर ध्यान केंद्रीत रखना पड़ता है। उन्होंने कहा कि दिमाग को आराम की जरूरत होती है। जस्टिस दीपांकर दत्ता ने कहा कि लोग न्याय देने को एक दैवीय काम समझते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चार धाम यात्रा शुरू...श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, प्रशासन पूरी तरह तैयार

रविवार, 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। इस दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके बाद केदारनाथ धाम 22 अप्रैल को और बद्रीनाथ धाम 23 अप्रैल को खुलेगा।

Aaj Ka Mausam: बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली में गर्मी और बंगाल में बारिश का अलर्ट; यहां देखें देशभर का वेदर अपडेट

IMD Weather Update: दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ रही है, वहीं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अस्थिर मौसम बना हुआ है।

PM Modi Nation Address: पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी, कहा- नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती

PM Modi Nation Address:  महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें