Search KhabarFast

Press ESC to close

नतान्ज हमले का बदला...ईरानी मिसाइल अटैक से दहला इजरायल का न्यूक्लियर शहर, दर्जनों लोग घायल

नतान्ज हमले का बदला...ईरानी मिसाइल अटैक से दहला इजरायल का न्यूक्लियर शहर, दर्जनों लोग घायल

Iran Israel Conflict: मध्य पूर्व में जारी इजरायल-ईरान संघर्ष ने शनिवार रात को एक नया और खतरनाक मोड़ ले लिया। ईरान ने इजरायल के दक्षिणी हिस्से में स्थित डिमोना शहर पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया, जहां इजरायल का प्रमुख परमाणु अनुसंधान केंद्र (शिमोन पेरेस नेगेव न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर) स्थित है। ईरानी मीडिया और अधिकारियों ने इसे नतान्ज पर हुए हमले का बदला बताया है, जबकि इजरायली सेना ने पुष्टि की है कि मिसाइलें शहर के रिहायशी इलाकों में गिरीं और इजरायल की एयर डिफेंस सिस्टम कम से कम दो मिसाइलों को रोकने में नाकाम रही।

इजरायली सेना ने क्या कहा?

इजरायली सेना (IDF) और मेडिकल सर्विसेज (मैगन डेविड एडोम) के अनुसार, डिमोना और निकटवर्ती अराद शहर में ईरानी मिसाइलों से 100से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। डिमोना में एक मिसाइल ने एक आवासीय इमारत को सीधा निशाना बनाया, जिससे एक मंजिल की इमारत पूरी तरह तबाह हो गई। घायलों में एक 10वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से शरापनेल से घायल है, जबकि कई अन्य को ग्लास और मलबे से चोटें आईं। अराद में भी दर्जनों घायल हुए, जहां कुल मिलाकर 60-70लोग अस्पताल पहुंचाए गए। इजरायली अधिकारियों ने बताया कि हमले मुख्य रूप से रिहायशी क्षेत्रों पर हुए, परमाणु केंद्र को कोई सीधा नुकसान नहीं पहुंचा और रेडिएशन लीक की कोई रिपोर्ट नहीं है।

ईरान ने क्या कहा?

ईरान ने हमले को 'नतान्ज पर हुए हमले का प्रत्युत्तर' करार दिया। ईरानी राज्य मीडिया के अनुसार, शनिवार को नतान्ज न्यूक्लियर एनरिचमेंट साइट पर हमला किया गया था, जिसके जवाब में डिमोना को टारगेट किया गया। ईरान का दावा है कि यह हमला सटीक था, लेकिन इजरायल ने इसे 'नागरिक क्षेत्रों पर जानबूझकर हमला' बताया।

 बता दें, यह हमला अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के चौथे सप्ताह में हुआ है। ऑपरेशन 'रोरिंग लायन' और 'एपिक फ्यूरी' के तहत अमेरिका और इजरायल ने ईरान के सैन्य और न्यूक्लियर ठिकानों पर लगातार हमले किए हैं। ईरान ने जवाब में इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमले तेज किए हैं। हाल के दिनों में होर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव बढ़ा है, जहां ईरान ने जहाजरानी पर रोक लगाई है और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान की ऊर्जा सुविधाओं पर हमले की धमकी दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारत-अमेरिका की अंतरिक्ष साझेदारी को नई उड़ान, चंद्रमा पर भारत को साथ चाहता है अमेरिका

India-US News : भारत और अमेरिका के बीच अंतरिक्ष सहयोग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि वाशिंगटन चाहता है कि अमेरिका की चंद्रमा पर वापसी के दौरान भारत भी उसके साथ रहे। बेंगलुरु स्पेस एक्सपो 2026 में बोलते हुए गोर ने बताया कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने आधिकारिक तौर पर ISRO को अपने चंद्र बेस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया यूजर्स को मिलेगा बड़ा अधिकार, अब खुद चुन सकेंगे फीड का कंटेंट

ऑस्ट्रेलिया सरकार सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले लोगों को अपनी पसंद का कंटेंट चुनने का विकल्प देने की तैयारी कर रही है। मंगलवार को सरकार ने इससे जुड़े नए ड्राफ्ट कानून का प्रस्ताव रखा।

नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों की याद में सोमवार को राष्ट्रीय शोक दिवस, बालेन शाह ने सार्वजनिक छुट्टी का किया ऐलान

Nepal Floods: 26 अगस्त 2026...ये वही दिन था, जब नेपाल में विनाशकारी बाढ़ आई थी। इस आपदा में अब तक 1340 लोगों ने अपनी जान गवाई हैं, जबकि करीब 5000 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इस बीच, नेपाल सरकार ने आज सोमवार को राष्ट्रीय शोक दिवस मनाने की घोषणा की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast