पीएम मोदी के नाम दर्ज हुआ ऐतिहासिक रिकॉर्ड, लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का मुकाम हुआ हासिल

पीएम मोदी के नाम दर्ज हुआ ऐतिहासिक रिकॉर्ड, लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का मुकाम हुआ हासिल

PM Modi Holds New Record:  प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय राजनीति में ऐतिहासिक रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। पीएम मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ते हुए लंबे वक्त तक सरकार के प्रमुख बने रहने का मुकाम हासिल कर लिया है।

बता दें कि सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग ने कुल 8,890 दिन तक शासन किया था। वहीं प्रधानमंत्री मोदी अब सरकार के प्रमुख के तौर पर 8,931 दिन पूरे कर चुके हैं।

पीएम मोदी के नाम रिकॉर्ड दर्ज 

पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर 7 अक्टूबर 2001 को शपथ ली थी। राज्य के सीएम के रूप में अपराजित रहे पीएम मोदी ने साल 2014 में भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया था। उसके बाद नरेंद्र मोदी 2014 में प्रचंड जीत हासिल कर देश के प्रधानमंत्री बने थे। इन 12 साल में पीएम मोदी तीन बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। इसमें सबसे बड़ी बात ये है कि उन्हें एक बार भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है। यानी की दिन के लिहाज से उन्होंने लंबे वक्त तक सरकार का प्रमुख बने रहने का तमगा अपने नाम कर लिया है।

पवन कुमार चामलिंग को जानें

पवन कुमार चामलिंग का जन्म 22 सितंबर 1950 को हुआ था। वह सिक्किम मूल के एक भारतीय राजनीतिज्ञ और लेखक हैं। जिन्होंने 12 दिसंबर 1994 से 26 मई 2019 तक सिक्किम के 5वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वे नवीन पटनायक से आगे निकलकर भारत में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह 1980 के दशक में पहली बार विधायक चुने गए। वह सत्ता के भीतर रहते हुए भी भ्रष्टाचार और लोगों से दूरी बना चुकी सियासत पर सवाल उठाने शुरू किए। इसी टकराव के कारण उन्होंने अपनी अलग पार्टी बनाई। उन्होंने साल 1993 में सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट की स्थापना की।  

Leave a comment