हनी सिंह का छलका दर्द, बॉलीवुड के इन सितारों के लिए कहीं ये बड़ी बात

हनी सिंह का छलका दर्द, बॉलीवुड के इन सितारों के लिए कहीं ये बड़ी बात

नई दिल्ली: अपने गानों और रात के लिए मशहूर हनी सिंह को किसी अलग पहचान की जरूरत नहीं है। लंबे समय बाद हनी सिंह अपने लेटेस्ट एल्बम हनी 3.0को लेकर आ रहे हैं। इस एल्बम को को लेकर यो यो हनी सिंह इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच हनी सिंह ने अपने डिप्रेशन के दौर को भी याद किया है। साथ ही सिंगर ने यह भी बताया कि उनके बुरे समय में बॉलीवुड के कौन से कलाकार उनके साथ थे।

बता दे कि यो यो हनी सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि जी मुझे सब का सपोर्ट मिला, इंडस्ट्री में सभी लोग काफी अच्छे हैं।वही दीपिका पादुकोण ने मेरी फैमिली को दिल्ली में एक अच्छे डॉक्टर की सलाह दी थी।इसके अलावा अक्षय कुमार पाजी ने मुझे कॉल करके भी मेरा हालचाल पूछा था। लेकिन उस वक्त मेरी ऐसी हालत नहीं थी कि मैं किसी से भी बात कर सकूं।यहां तक कि शाहरुख खान भाई ने भी मेरा हाल जाना था।

दीपिका-अक्की के लिए हनी सिंह ने गाए गाने

मालूम हो कि यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey singh) ने दीपिका पादुकोण के लिए फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में 'लुंगी डांस' गाना गाया था।जबकि अक्षय कुमार के लिए हनी सिंह ने फिल्म 'बॉस' में 'पार्टी ऑल नाइट' गाना गाया था, जोकि अब भी पार्टियों में धूम मचाता है। ऐसे में अब एक बार फिर से हनी सिंह एल्बम 'हनी 3.0' के जरिए फैंस की जीतने के लिए आ रहे है। खबर ये भी है कि हनी सिंह सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में भी एक गाना कर रहे है।

Leave a comment