
नई दिल्ली: बॉलीवुड के मश्हूर पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह इन दिनों पत्नी शालिनी तलवार को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए थे। हाल ही में दोनों का तलाक हो गया है। पत्नी शालिनी से अलग होने के बाद हनी सिंह ने अपने काम पर फोकस करने की ठानी है और काफी लंबे समय बाद अपने नए गाने का ऐलान किया है। हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐलान किया है कि वह हनी 3.0 नाम का अलबम लांच करने वाले हैं।
बता दें कुछ सालों पहले जब हनी सिंह का करियर पीक पर था उसी वक्त वह गायब हो गए थे। अब इतने लंबे अर्से बाद उनकी वापसी का ऐलान सुनकर उनके फैंस काफी खुश है। हनी सिंह के नाम से फेमस सिंगर का असली नाम हृदेश सिंह है। हनी सिंह ने लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज से म्यूजिक की पढ़ाई की है। हनी सिंह ने अपने समय में एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। वहीं अब उनके इस नए गाने को लेकर सिंगर के फैंस बेसबरी से इंतजार कर रहे है। Epic Stardom नामक यूट्यूब चैनल पर रैपर के नये सॉन्ग की छोटी सी झलक शेयर की गई है। हनी सिंह के नये एलब्म का नाम Honey 3.0 है।इसके अलावा इस वीडियो में हनी सिंह के बुरे दौर की कहानी को दिखाया जा रहा है।
वहीं साल 2013 वो वक्त था जब बहुत सारे सोशल एक्टिविस्ट शिकायत करने लगे कि हनी सिंह के गाने वल्गर होते हैं। यहां तक कि उनके खिलाफ FIR दर्ज करवा दी गई। सोशल एक्टिविस्ट का एक ग्रुप मांग करने लगा कि हनी सिंह के सारे कार्यक्रमों को रद्द कर दिया जाए। 2014 नए साल पर गुरूग्राम में होने वाला हनी सिंह का शो कैंसल कर दिया गया। यहां तक कि हनी सिंह के साथ काम करने वाले लोगों को भी आलोचना का शिकार होना पड़ा था।
Leave a comment