Search KhabarFast

Press ESC to close

भोजशाला में फिर शुरू हुई पूजा-अर्चना, सुबह से दर्शन के लिए लगी कतारें

भोजशाला में फिर शुरू हुई पूजा-अर्चना, सुबह से दर्शन के लिए लगी कतारें

Bhojshala Verdict: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने शुक्रवार (15 मई) को धार जिले के भोजशाला विवाद पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया| कोर्ट ने कहा कि यहां पर सरस्वती माता का मंदिर है| हालांकि मुस्लिम पक्ष इस जगह को मस्जिद बताता आया है|

अदालत के फैसले के बाद हिंदू पक्ष में खुशी का माहौल है| अब मंदिर में पूजा-अर्चना भी शुरू कर दी गई है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं|

भोजशाला में शुरू हुई पूजा


हाई कोर्ट के फैसले के बाद शनिवार को सुबह-सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोजशाला मां सरस्वती के मंदिर पहुंचे| परिसर में श्रद्धालुओं काफी खुश नजर आए|

बता दें कि पहले यहां पर ASI के आदेश पर मुस्लिम समुदाय को जुमे की नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई थी, जिसे अदालत ने रद्द कर दिया है|

Also read: भोजशाला सरस्वती मंदिर... MP हाई कोर्ट के फैसले पर असदुद्दीन ओवैसी का बयान, जानें क्या बोलें

अदालत का फैसला 


भोजशाला मामले पर सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट किया कि यह स्थल धार्मिक रूप से मां सरस्वती (वाग्देवी) को समर्पित है| साथ ही कहा, परिसर का ऐतिहासिक और धार्मिक स्वरूप मंदिर का ही बना हुआ है| इसे देखते हुए अब हिंदू पक्ष को पूजा करने का अधिकार है|

राजा भोज से जुड़ा मंदिर 


अदालत ने बताया कि वैज्ञानिक और पुरातात्विक सबूतों से साफ होता है कि स्थान परमार वंश के राजा भोज से जुड़ा है| इसलिए ASI के 7 अप्रैल 2023 के उस निर्णय को रद्द किया जाता है जिसमें मुस्लिम पक्ष को जुमे की नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई थी| कोर्ट ने कहा, मुस्लिम पक्ष मस्जिद के लिए अलग क्षेत्र में भूमि आवंटन के लिए राज्य सरकार से अपील कर सकता है|
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: नालंदा में खूनी विवाद, दो पक्षों में मारपीट, युवक की पीट-पीटकर हत्या

Bihar News: बिहार के नालंदा में रहुई थाना क्षेत्र के पुनहा गांव में शुक्रवार देर रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि दोनों पक्षों के 8 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

CM पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कर्मचारी को दी सौगात, DA में इतने फीसदी की बढ़ोतरी

Uttarakhand DA Hike 2026: उत्तराखंड सरकार ने राज्य़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा एलान किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्चारियों के महंगाई भत्ते यानी DA बढ़ाने का फैसला लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast