Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: नालंदा में खूनी विवाद, दो पक्षों में मारपीट, युवक की पीट-पीटकर हत्या

Bihar News: नालंदा में खूनी विवाद, दो पक्षों में मारपीट, युवक की पीट-पीटकर हत्या

Bihar News: बिहार के नालंदा में रहुई थाना क्षेत्र के पुनहा गांव में शुक्रवार देर रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि दोनों पक्षों के 8 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

मृतक की पहचान पुनहा गांव निवासी अनिल चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मारपीट में गंभीर रूप से घायल रवि कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रहुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पक्ष के 11 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घायल व्यक्ति ने बताया कि गांव के दूसरे टोले में गृह प्रवेश समारोह का आयोजन था। दोनों पक्ष के लोग भोज में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

जांच में जुटी पुलिस

सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार देर रात सूचना मिली थी कि किसी बात को लेकर अनिल चौधरी और बाल्मीकि चौधरी पक्ष के बीच मारपीट हुई है। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सीएम धामी ने सीबीएसई स्टेट टॉपर से फोन पर बात कर दी शुभकामनाएं, बोले- पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय

CM Dhami Interacts To CBSE State Topper: सीबीएसई 12वीं परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इस बार भी छात्राओं ने परचम लहराया है। उत्तराखंड की छात्राओं ने भी राज्य का नाम रोशन किया है। देहरादून की रहने वालीं छात्रा अरीना रघुवंशी ने स्टेट टॉप किया है। जिसके बाद उन्हें चारों तरफ से शुमकामनाएं मिल रही हैं।

हरियाणा में 15 HPS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें किसे कहां भेजा गया

Haryana HPS Transfers: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार पुलिस विभाग में 15 HPS के ट्रांसफर किए हैं।

Uttarakhand News: पीएम मोदी की अपील का असर, सूचना विभाग में शुरू हुआ “ऊर्जा बचाओ अभियान”

Uttarakhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल और ईंधन के कम उपयोग को लेकर की गई अपील का असर अब उत्तराखंड में भी दिखाई देने लगा है। देहरादून स्थित सूचना विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक दिन ऐसा निर्धारित किया है, जब वे निजी पेट्रोल-डीजल वाहनों के बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट, इलेक्ट्रिक व्हीकल या साइकिल का उपयोग कर कार्यालय पहुंचेंगे। शनिवार को सूचना विभाग में इसका असर साफ देखने को मिला, जहां विभाग के निदेशक से लेकर तमाम अधिकारी और कर्मचारी सार्वजनिक परिवहन और इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिए दफ्तर पहुंचे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast