यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन अटैक, बंद किया गया मॉस्को का वनुकोवो एयरपोर्ट

यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन अटैक, बंद किया गया मॉस्को का वनुकोवो एयरपोर्ट

नई दिल्लीरूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अभी भी जारी है. यूक्रेनी सेना ने कल रात मॉस्को की दो इमारतों को निशाना बनाया। हालांकि, इस हमले में अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि कल रात यूक्रेन के हमले में मॉस्को में दो इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं है।

बता दें कि, हमले में दोनों कार्यालय टावरों को कुछ नुकसान हुआ लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। हमले के बाद मॉस्को के वनुकोवो हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है। साथ ही यहां से उड़ान भरने वाले विमानों को रीडायरेक्ट कर दिया गया है।

रूस ने अमेरिका पर लगाया आरोप

इस महीने की शुरुआत से ही ड्रोन हमले हो रहे हैं। रूस ने पिछले दिनों कहा था कि उसने यूक्रेन के पांच ड्रोन मार गिराए हैं। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि नाटो सहयोगियों और अमेरिका की मदद के बिना ऐसे हमले संभव नहीं हैं। अमेरिका और नाटो सहयोगी कीव शासन की मदद कर रहे हैं। शुक्रवार को रूस ने कहा कि उसने यूक्रेन की सीमा से लगे दक्षिणी रोस्तोव क्षेत्र में दो यूक्रेनी मिसाइलों को रोका है। इसमें तगानरोग शहर पर मलबा गिरने से करीब 16 लोग घायल हो गए।

रूस पर दागे गए अमेरिकी रॉकेट

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को कहा कि अफ्रीकी पहल यूक्रेन में शांति का आधार हो सकती है। लेकिन यूक्रेनी आक्रमण समस्या को जटिल बना रहा है। आपको बता दें कि पुतिन ने शुक्रवार को पिट्सबर्ग में अफ्रीकी नेताओं से मुलाकात की थी, जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ये बात कही।बता दें कि इससे कुछ दिन पहले यूक्रेनी सेना की ओर से रात में 2 रॉकेट दागे गए थे, ये रॉकेट यूक्रेन से अमेरिका को मिले थे। ये दोनों रॉकेट तेल और आयुध डिपो पर दागे गए थे। इसके बाद कुछ देर तक कई धमाके देखने को मिले।

Leave a comment