
Taliban Decree On Education:अफगानिस्तान...जो अब तालिबान के कब्जे में है और जब से तालिबान ने इस देश पर कब्जा किया है। सबसे पहले महिलाओं पर बने कानूनों पर अटैक हुआ है। देश में तालिबानों की सत्ता अपनी मनमर्जी कर रही है। इसका सबसे ज्यादा असर महिलाओं के ऊपर पड़ा है। तालिबानों ने महिलाओं को घर से बाहर निकलने पर भी रोक लगा दी है। इसके अलावा उन्होंने उनकी शिक्षा पर भी कुछ आदेश जारी किए है। इस बीच तालिबान ने एक नया फरमान जारी किया है। जिसके मुताबिक अब अफगानिस्तान लड़कियां केवल तीसरी कक्षा तक ही पढ़ाई कर सकेंगी।
तालिबान का नया फरमान
तालिबान के जारी फरमान के अनुसार, अब छात्राओं के तीसरी कक्षा से आगे स्कूल जाने पर बैन लगा दिया गया है। इसके लिए तालिबान अधिकारियों ने स्कूल और एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स को वॉर्निंग दे दी है। इससे पहले तालिबान में लड़कियों को सिर्फ 6 वीं कक्षा तक ही स्कूलों में पढ़ने की इजाजत थी, जो अब और भी कम कर दी गई है।
अब तीसरी कक्षा तक पढ़ेंगी लड़कियां
वहीं शिक्षा मंत्रालयों के अधिकारियों ने स्कूलों और प्रशिक्षण कक्षाओं के प्रिंसिपल से भी यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि 10 साल से ज्यादा उम्र की लड़कियां को अब प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने की अनुमति न दी जाए। इसी संबंध में छठी कक्षा की एक छात्रा जिसके लिए तालिबान ने पिछले साल शिक्षा की अनुमति दी थी ने कहा कि 10 वर्ष से अधिक उम्र की लड़कियों को स्कूल में प्रवेश की अनुमति नहीं है।
Leave a comment