Search KhabarFast

Press ESC to close

US–India Trade Tension: US का नया टैरिफ प्लान तैयार! भारतीय चावल पर बढ़ सकता है टैक्स का बोझ

US–India Trade Tension: US का नया टैरिफ प्लान तैयार! भारतीय चावल पर बढ़ सकता है टैक्स का बोझ

US New Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घरेलू किसानों की शिकायतों पर गुस्सा जाहिर करते हुए भारतीय चावल और कनाडाई उर्वरक पर नए टैरिफ लगाने के संकेत दिए हैं। दरअसल, व्हाइट हाउस में आयोजित एक राउंडटेबल बैठक में ट्रंप ने अमेरिकी किसानों को 12अरब डॉलर का राहत पैकेज घोषित करते हुए कहा कि सस्ते विदेशी आयात से घरेलू उत्पादकों को नुकसान पहुंच रहा है और इस समस्या को जल्द हल करने के लिए कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने बैठक में स्पष्ट शब्दों में कहा 'वे डंपिंग नहीं कर सकते। मैंने यह दूसरों से भी सुना है। आप ऐसा नहीं कर सकते।'  उन्होंने भारतीय चावल पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या भारत को चावल पर टैरिफ से छूट मिली हुई है और जोर दिया कि अगर डंपिंग साबित हुई तो तुरंत टैरिफ लगाए जाएंगे। इसके अलावा ट्रंप ने कनाडाई उर्वरक (मुख्य रूप से पोटाश और फॉस्फेट) के बारे में कहा 'बहुत सारा सामान कनाडा से आता है, इसलिए अगर जरूरी हुआ तो हम उस पर बहुत सख्त टैरिफ लगा देंगे, क्योंकि यही तरीका है यहां को मजबूत बनाने का।' उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसे कदम घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देंगे और समस्या को दो मिनट में हल कर देंगे।

अमेरिकी किसानों की शिकायतें

बता दें, अमेरिकी किसानों की मुख्य शिकायतें सस्ते आयात पर केंद्रित हैं। उन्होंने दावा किया कि भारत, वियतनाम, थाईलैंड और चीन जैसे देशों से सब्सिडी वाले चावल की डंपिंग हो रही है, जिससे घरेलू कीमतें गिर रही हैं और अमेरिकी उत्पादक प्रतिस्पर्धा नहीं कर पा रहे। लुइसियाना की कैनेडी राइस मिल की सीईओ मेरिल कैनेडी ने कहा कि मौजूदा टैरिफ काम कर रहे हैं। लेकिन उन्हें दोगुना करने की जरूरत है, क्योंकि भारत अपने चावल उद्योग को गैरकानूनी सब्सिडी से समर्थन दे रहा है।

किसानों ने यह भी बताया कि चीनी चावल प्यूर्टो रिको के रास्ते अमेरिका पहुंच रहा है, जबकि अमेरिकी उत्पादकों ने सालों से वहां निर्यात नहीं किया। उर्वरक के मामले में, कनाडा अमेरिका का सबसे बड़ा पोटाश आपूर्तिकर्ता है, और किसानों का कहना है कि विदेशी आयात से लागत बढ़ रही है, जबकि घरेलू उत्पादन प्रभावित हो रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Pakistan Air Strike: अफगानिस्तान के कई इलाकों में पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों का हमला, 3 की मौत

Pakistan Air Strike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में एयर स्ट्राइक की। रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान के हवाई हमले तीन लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। इन घटनाओं के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हमलों से प्रभावित इलाकों में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Fuel Crisis: अब इस देश में गहराया तेल संकट, 9 में से 1 पेट्रोल पंप पर ईंधन की कमी

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और तेल की सप्लाई में आ रही रुकावट का असर अब यूरोप में भी दिखाई देने लगा है। फ्रांस में ईंधन संकट बढ़ता जा रहा है। देश में डीजल की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

कुनार-पक्तिका हमलों पर अफगानिस्तान का पारा हाई, पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने की खाई कसम

Afghanistan on Pakistan Air Strikes: अफगानिस्तान ने सोमवार को कुनार और पक्तिका प्रांतों में पाकिस्तानी हवाई हमलों का 'उचित जवाब' देने की चेतावनी दी है। सरकारी प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तानी सेना पर नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाने का आरोप लगाया और इन हमलों को अफगानिस्तान के खिलाफ अपराधों को दोहराने का आरोप भी लगाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast