Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: 13 अगस्त को दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से चलेगी हवा; IMD से जानें आज का मौसम

Aaj Ka Mausam: 13 अगस्त को दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से चलेगी हवा; IMD से जानें आज का मौसम

13 August Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 13 अगस्त गुरुवार को देशभर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार,, देश में मानसून की सक्रियता बनी हुई है, जो आने वाले कुछ तक जारी रह सकती है। दरअसल, उत्तरी बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिस वजह से मौसम विभाग ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, 16 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। IMD ने पहाड़ी राज्य़ों में भूस्खलन का अलर्ट भी जारी किया है।

इन राज्य़ों में बारिख का अल्रर्ट

IMD के अनुसार, आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तराखंड, , हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश के आसार बने हुए हैं। इस दौरान इन राज्य़ों के कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाओं और आंधी का दौर जारी रहेगा।

Also read: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए 1,000 करोड़ रुपये का खर्च, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने दिया आश्नासन; कहा - हर संभव मदद...

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग की मानें तो आज 13 अगस्त को देश की राजधानी दिल्ली में बारिश के आसार बन रहे है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

उत्तर प्रदेश में बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के लिए भी IMD ने अलर्ट जारी किया है। राज्य के गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गोंडा, आजमगढ़ समेत कई जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान आंधी-तूफान का दौर भी देखने को मिल सकता है। IMD की मानें तो आज UP नें अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग ने बिहार के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सारण, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, लखीसराय में बादल बरस सकते हैं। कई इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई जा रही है।

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में 13-14 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। IMD ने नैनीताल, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा जैसे कई जिलों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन की चेतावनी दी है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी, चंबा, सोलन, कांगड़ा समेत कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। तो वहीं, जम्मू-कश्मीर में बादल बरसने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 13 August 2026, Aaj Ka Rashifal: मीन समेत 2 राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, शत्रुओं से रहें सतर्क, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope Today 13 August 2026, Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। कुछ राशियों को करियर और आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के योग हैं, तो कुछ लोगों को परिवार, विरोधियों और स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल।

असम बाढ़ पीड़ितों के लिए 1,000 करोड़ रुपये का खर्च, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने दिया आश्नासन; कहा - हर संभव मदद...

Assam Flood: असम सरकार 19 जुलाई से ऊपरी असम के शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट जिलों में आई अप्रत्याशित और असामान्य बाढ़ से प्रभावित लोगों की राहत, सहायता और पुनर्वास के लिए लगभग 1,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast