Search KhabarFast

Press ESC to close

अमेरिकी टैरिफ की वजह से चीन के कर्मचारियों को नहीं मिल रही सैलरी, फैक्ट्रियों के बंद होने पर हंगामा

अमेरिकी टैरिफ की वजह से चीन के कर्मचारियों को नहीं मिल रही सैलरी, फैक्ट्रियों के बंद होने पर हंगामा

China News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से टैरिफ बढ़ाया है, तब से चीन की अर्थव्यवस्था उथल-पुथल हो गई है। अमेरिका द्वारा चीनी आयात पर लगाए गए भारी-भरकम टैरिफ, जो कुछ वस्तुओं पर 245% तक पहुंच गए हैं। लेकिन हाल ही में चीन में सैलरी न मिलने की वजह से मजदूरों का विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। मजदूर अब सड़कों पर उतर चुके हैं। जिस वजह से कई कारखाने बंद हो रहे हैं। जिसके चलते मजदूरों की नौकरियां खतरे में हैं। यह स्थिति न केवल चीन की अर्थव्यवस्था के लिए बल्कि वैश्विक व्यापार के लिए भी एक बड़ा संकट बन रही है।

चीन की कई फैक्ट्रियां हुई बंद 

हाल ही में, रेडियो फ्री एशिया (RFA) की एक रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें बताया गया है कि चीन की कई फैक्ट्रियों का बंद कर दिया है। अमेरिका ने चीन से आने वाले सामान पर भारी टैक्स लगाया है। जिस वजह से चीन की अर्थव्यवस्था काफी धीरे हो गई है। मालूम हो कि चीन की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा निर्यात पर निर्भर है और अमेरिका इसका सबसे बड़ा बाजार है। लेकिन अमेरिका के बढ़ाए गए टैक्स की वजह से लाखों लोग इससे प्रभावित हुए हैं।

रिपोर्ट में क्या बताया गया है?

बता दें, कई छोटे और मध्यम आकार के कारखाने, खासकर इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, और ऑटोमोबाइल पार्ट्स जैसे क्षेत्रों में, उत्पादन पूरी तरह बंद कर चुके हैं। कुछ बड़े कारखानों ने भी अपनी उत्पादन क्षमता को 50% तक कम कर दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि लाखों मजदूरों को या तो बिना वेतन के छुट्टी पर भेज दिया गया है या उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है। तो वहीं, जिन कारखानों में काम जारी है, वहां भी वेतन में कटौती की समस्या शुरु हो चुकी है।

दूसरी तरफ, इस मामले में मजदूरों का कहना है 'सिचुआन की एक कंपनी ने उन्हें इस साल की शुरुआत से वेतन नहीं दिया है।' इसके अलावा मजदूरों ने बताया कि कंपनी ने जून 2023 से लगभग दो साल तक सामाजिक सुरक्षा लाभ भी नहीं दिए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Pakistan LPG Crisis: पाकिस्तान में गैस 750 रुपये किलो, सिलेंडर 10 हजार के पार! अब लकड़ियों पर खाना पकाने को मजबूर लोग

Pakistan LPG Crisis: पाकिस्तान में रसोई गैस यानी लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) की कीमतों में भारी उछाल से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खैबर पख्तूनख्वा (KP) के कुछ इलाकों में LPG की कीमत 750 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है, जबकि गैस सिलेंडर की कीमत 10,000 पाकिस्तानी रुपये से अधिक हो गई है। बढ़ती कीमतों के कारण खासकर कम आय वाले परिवारों को खाना पकाने के लिए दूसरे विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं।

इजरायल से आया PM मोदी और कैप्टन स्मित मच्छार को न्योता,मशाल प्रज्वलित करने के लिए मिला आमंत्रण

Israel Invitation: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजराइल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। नेतन्याहू ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

पोलैंड के PM डोनाल्ड टस्क ने भारत को बताया उम्मीद की किरण, प्रधानमंत्री मोदी के लिए पढ़े कसीदे; ग्लोबल भूमिका पर कही ये बात

Poland-India Relation: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को ग्लोबल अनिश्चितता के बीच भारत को 'उम्मीद की किरण' बताया और इंटरनेशनल मामलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की तारीफ़ की। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत और पोलैंड अपनी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और मज़बूत करेंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast