Search KhabarFast

Press ESC to close

PM Modi Speech:'दुनिया के कई देशों से डील हुई है', क्रिटिकल मिनरल पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

PM Modi Speech:'दुनिया के कई देशों से डील हुई है', क्रिटिकल मिनरल पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से अपना संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने अपने सरकार के कामकाज को गिनया और युवाओ एआई ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक का ऐलान किया। साथ ही पीएम मोदी क्रिटिकल मिनरल को लेकर अपनी बात रखी।

पीएम मोदी ने कहा कि अब तो भू-भाग का भी हथियारीकरण होने लगा है। जिसके कारण ऊर्जा संकट खड़ा हो चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में बनी नीतियों के कारण देश को कोरोना संकट से उबारा है लेकिन, अब ये रुकने वक्त नहीं है।    

रेयर अर्थ मिनरल पर क्यो बोले प्रधानमंत्री

पीएम मोदी ने कहा कि हम रेयर अर्थ मिनरल पर निर्भर है। ऐसे में भारत इसमें अपना हित सुरक्षित करने में जुटा है। हमने रेयर अर्थ मिनरल को लेकर कोरिडोर का ऐलान किया है। दुनिया के देश भारत पर विश्वास करने लगे हैं। रेयर अर्थ मिनरल को लेकर दुनिया के देशों के साथ समझौते हुए हैं। दरअलस, रेयर अर्थ मिनरल पर 90 फीसदी से ज्यादा चीन का कंट्रोल है। ऐसे में भारत के अलावा बाकी देशों के साथ क्रिटिक्लस मिनरल्स पर चर्चा और डील कर रहा है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया जैसे देश शामिल हैं।

समुद्र मंथन प्रोजेक्ट पर क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हम ऊर्जा पर निर्भर हैं, हमने समुद्र के अंदर एक्सप्लोरेशन नहीं करने का निर्णय किया था लेकिन, अब उस एरिया में जा सकेंगे। हमने पिछले वर्ष समुद्र मंथन का ऐलान किया था। इसके तहत ऊर्जा और अन्य दुर्लभ चीजें को तलाशने का काम होगा। सरकार ने इस योजना के लिए 85000 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। इससे एनर्जी सिक्योरिटी मजबूत होगी। इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि चिप के बिना दुनिया ठप हो सकती है। देश आजाद होने के समय विश्व तक सेमीकंडक्टर आ चुका था लेकिन, भारत में कोई प्लांट नहीं था। उन्होंने कहा कि अब भारत में अपना सेमीकंडक्टर प्लांट तैयार हो चुका है आने वाले समय में और प्लांट शुरू होंगे।     

Also read: JPSC परीक्षा में गड़बड़ी का नया खुलासा, 1 करोड़ तक में चयन की कथित डील का दावा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पेट्रोल और डीजल खरीद पर लगी सीमा, Jio-bp और Nayara Energy के पंपों पर नया नियम

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सस्ता डीजल मिलने के कारण औद्योगिक और अन्य बड़े उपभोक्ता अब बड़ी मात्रा में ईंधन खरीदने के लिए पेट्रोल पंपों का रुख कर रहे हैं।

चलती कार से वर्चुअल पेशी पड़ी महंगी, दिल्ली हाईकोर्ट ने वकील पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना; जानें पूरा मामला

Delhi HC: कोर्ट की सुनवाई के दौरान वकील हमेशा अदालत में ही मौजूद होता है। लेकिन क्या हो जब वकील चलती कार में बैठा हुआ वर्चुअली तौर पर सुनवाई में शामिल हो। दरअसल, एक मामले में वकील चलती कार से वर्चुअल शामिल हुआ, जिसे देख दिल्ली हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई और वकील पर ₹1 लाख का जुर्माना लगा दिया।

13,000 करोड़ के PNB घोटाले में नया मोड़, नीरव मोदी का सहयोगी संदीप मिस्त्री UAE से भारत लाया गया

Sandeep Mistry Deportation: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने विदेश मंत्रालय (MEA) और गृह मंत्रालय (MHA) के समन्वय से नीरव मोदी PNB बैंक धोखाधड़ी मामले में वांछित संदीप मिस्त्री को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत प्रत्यर्पित कराने में सफलता प्राप्त की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast