लंदन मे रह रहे भारतीय टेक प्रोफेशनल ने दिल्ली की हवा को बताया ‘जहर’, दी ऐसी चेतावनी कि लोग हो गए हैरान

लंदन मे रह रहे भारतीय टेक प्रोफेशनल ने दिल्ली की हवा को बताया ‘जहर’, दी ऐसी चेतावनी कि लोग हो गए हैरान

NRI’s on Delhi Weather: लंदन में रहने वाले भारतीय टेक प्रोफेशनल कुनाल कुशवाहा ने दिल्ली की हवा की खतरनाक स्थिति को लेकर लोगों को चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि विदेश में साफ हवा में रहने के बाद दिल्ली आते ही उन्हें हवा का असर महसूस हुआ। केवल कुछ ही घंटे में उन्होंने समझ लिया कि यहां की हवा कितनी खराब हो चुकी है। X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "दिल्ली छोड़ दो, चाहे कर्ज में जाना पड़े।"

AQI और स्वास्थ्य पर पड़ा प्रभाव

कुनाल ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि दिल्ली में AQI 200ने उन्हें हिला दिया। उन्होंने महसूस किया कि गले में दर्द और फेफड़ों में जैसे सुइयां चुभ रही हों। उन्होंने बताया कि मॉर्निंग रन और बिना मास्क के लोग यह सोचते हैं कि हवा इतनी बुरी नहीं, लेकिन उनके लिए यह एक वास्तविक क्राइसिस था। कुनाल ने सलाह दी कि दिल्ली और मुंबई में प्रॉपर्टी खरीदना भी सोच-समझकर करना चाहिए।

कुनाल की पोस्ट पर लोगों ने जमकर बहस की। एक यूजर ने लिखा कि दिल्ली छोड़ना आसान नहीं है, केवल उनके लिए जिनके पास विकल्प हैं। जबकि अधिकांश लोग नौकरी और परिवार के कारण शहर नहीं छोड़ सकते। अन्य लोगों ने कहा कि अपनी सुरक्षा के लिए मास्क, एयर प्यूरीफायर और आउटडोर एक्सपोजर कम करना जरूरी है। साथ ही सिस्टम से जवाबदेही भी मांगनी चाहिए।

सरकारी उपाय और स्थिति

दिल्ली की हवा नौवें दिन भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। प्रदूषण नियंत्रण के लिए सरकार ने Stage-3 GRAP लागू किया और निजी दफ्तरों को 50% वर्क-फ्रॉम-होम की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषण को कम करने के लिए व्यक्तिगत सावधानियों के साथ सरकारी कदम भी बेहद जरूरी हैं।

Leave a comment