Expensive Insect: वजन 5 ग्राम, 7 साल की लाइफ...ये है दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Expensive Insect: वजन 5 ग्राम, 7 साल की लाइफ...ये है दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

World’s Most Expensive Insect: दुनिया भर में कई तरह के कीड़े पाए जाते हैं, जो अपने तेज डंक या किसी खास विशेषता के लिए जाने जाते हैं। वैसे तो लोग कीड़ों को मारने के लिए या घर से भगाने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं। लेकिन दुनिया मे एक ऐसा भी किड़ा है जिसे ना सिर्फ घर में रखा जाता है बल्कि ऊंची कीमत में लोग इसे खरीदते भी है। इस नायाब किड़े का नाम स्टैग बीटल है और ये दुनिया के सबसे महंगे कीटों में से एक है। स्टैग बीटल पृथ्वी पर सबसे दुर्लभ प्रजातियों मे से एक है।

बता दें कि इन कीड़ों का वजन 2-6 ग्राम के बीच होता है और इनका औसत जीवनकाल3-7 साल का होता है। जहां मेला कीड़े 35-75 मिमी लंबे होते हैं, वहीं फीमेल कीड़े 30-50 मिमी लंबे होते हैं। इनका इस्तेमाल मेडिकल उपयोग के लिए भी किया जाता है। वहीं इस किड़े की अगर बात करें तो ये बीटल पर पाए जाने वाले विशिष्ट मेम्बिबल्स से लिया गया है। स्टैग बीटल गर्म, ट्रॉपिकल वातावरण में पनपते हैं और ठंडे तापमान के प्रति संवेदनशील होते हैं। ये स्वाभाविक रूप से वुडलैंड्स में निवास करते हैं, लेकिन हेजरोज, पारंपरिक बगीचों और पार्कों और उद्यानों जैसे शहरी क्षेत्रों में भी पाए जा सकते हैं।

क्या खाते है ये किड़े

गौरतलब है कि अब अगर इनके खान-पान की बात करें तो ये स्टैग बीटल मीठे तरल पदार्थ को खाना पसंद करते हैं। इनमें पेड़ का रस और सड़ते फलों का रस शामिल है। स्टैग बीटल के लार्वा सूखी लकड़ी को खाते हैं, अपने नुकीले जबड़ों का इस्तेमाल करके रेशेदार सतह से खुरचने और निकालने के लिए उपयोग करते हैं। हालांकि, स्टैग बीटल जीवित पेड़ों या झाड़ियों के लिए खतरा पैदा नहीं करते हैं।

Leave a comment