
Eden of Coronet: दुनियाभर में कई लोगो गिटार बजाने के शौकीन मिल जाएंगे। गिटार की बात करें तो आप इसे महंगे से महंगा और सस्ते से सस्ता खरीद सकते है। लेकिन आज हम ऐसे गिटार के बारे में बताएंगे जो कोई आम शख्स नहीं खरीद सकता और अगर इसके खरीदने की सोचेगा तो उस शख्स को अपनी सारी जमीन-जायदाद बेचनी पड़ेगी और क्या पता उतने में भी यह गिटार ना मिलें।
दुनिया का सबसे महंगा गिटार
दरअसल हम बात कर रहे है दुनिया के सबसे महंगे गिटार की। जिसकी कीमत करोड़ों रूपये है। करोड़ों रूपये रखने की कीमत के पीछे एक वजह भी है। बता दें कि यह गिटार हीरों और सोने से लदा है। दुनिया के सबसे महंगे गिटार में11441 हीरो जड़े हुए हैं और 18 कैरेट वाला वाइट गोल्ड भी लगाया गया है। इस गिटार को 'एडन ऑफ कोरोनेट' के नाम से पुकारते जाता हैं।
वहीं इसे तैयार करने के लिए कुल 700 दिन लगे और इसे बनाने वाला हांगकांग का एक मशहूर ज्वेलरी डिजाइनर आरोन शुम है। इसकी कीमत जानने के बाद करोड़पति और अरबपतियों के भी होश फाख्ता हो गए। साल 2015 में आबू धाबी के एक ज्वेलरी शॉप पर पहली बार पेश किए गया था। अब इस गिटार की कीमत करीब 16 करोड़ 45 लाख रुपए है।
गिटार की खासियत
इसके अलावा इसे बनाने के लिए गिब्सन कंपनी ने ज्वेलरी डिज़ाइनर आरोन शुम और म्यूजिशियन मार्क लुई के साथ कोलैबोरेशन किया था। बता दें कि यह एक कस्टमाइज गिब्सन एसजी गिटार है। इस गिटार की बॉडी को वाइट गोल्ड से कवर किया गया है। इसमें फूल के डिजाइन से हीरे जड़े गए हैं गिटार में कुल हीरे की संख्या 11441 है और सभी 401.15 कैरेट की हैं। इसे बनाने में कुल 68 कारीगर लगे थे। इतना ही नहीं, गिटार के टोन कंट्रोल हीरे के लेयर के नीचे छुपे रहते हैं।
Leave a comment