
Accident: पश्चिम अफ्रीका में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। बता दें कि केप वर्डे द्वीप समूह के तट के पास प्रवासियों की नौका समुद्र में डूब गई। जिसमें कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 38 लोगों को बचा लिया गया। इनमें चार बच्चे शामिल हैं। इसकी जानकारी इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन ने दी।
समुद्र में नाव डूबने से 60 लोगों की मौत
जानकारी के अनुसार, सेनेगल से आए प्रवासियों की नौका समुद्र में अचनाक डूब गई। इस नाव में करीबन 100 लोग मौजूद थे। जिसमें से 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 38 लोगों की जान बचाई गई। इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) ने बुधवार को यह जानकारी दी। आईओएम की प्रवक्ता सफा मसेहली ने मीडिया को बताया कि इस हादसे में 63 लोगों की मौत होने की आशंका है।
पुलिस ने बताया हादसे की सच्चाई
वहीं इस हादसे पर पुलिस ने कहा कि मछली पकड़ने वाली नौका को सोमवार को केप वर्डे द्वीप से लगभग 150 समुद्री मील (277 किलोमीटर) दूर अटलांटिक महासागर में देखा गया था। स्पेन की मछली पकड़ने वाले जहाज ने इसे देखा, इसके बाद उसने केप वर्डे अधिकारियों को सतर्क किया।
Leave a comment