Search KhabarFast

Press ESC to close

World Cup 2027: धोनी का बड़ा बयान, रोहित शर्मा-विराट कोहली पर जताया पूरा भरोसा

World Cup 2027: धोनी का बड़ा बयान, रोहित शर्मा-विराट कोहली पर जताया पूरा भरोसा

World Cup 2027: टी20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियों में जुट गई है। साथ ही विराट कोहली और रोहित के भविष्य पर देश में बड़ी बहस चल रही है। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएसधोनी ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। धोनी ने कहा कि वर्ल्ड कप खेलने के लिए उम्र नहीं, बल्कि फिटनेस और प्रदर्शन को ही मापदंड बनाया जाना चाहिए।

एक कार्यक्रम के दौरान धोनी ने किसी भी खिलाड़ी की 30 या उससे अधिक उम्र होने पर उस पर सवाल उठान ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि रोहित-कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को लेकर फैसला वही करेंगे क्योंकि उन्हें ही तय करना है कि वे देश के लिए कब तक खेलना चाहते। धोनी का मानना है कि दोनों खिलाड़ी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगे और उनके अनुभव से टीम की ताकत और बढ़ेगी।

धोनी का बयान

धोनी ने कहा, “रोहित और विराट दोनों ही टीम इंडिया के स्तंभ हैं। उनकी फिटनेस, अनुभव और नेतृत्व क्षमता टीम को किसी भी चुनौती का सामना करने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से वह लोगों क्रिकेट खेल रहे है और देश के लिए खेलने का जुनून रखते हैं, तो उन्हें जरूर खेलना चाहिए।

इटरव्यू के दौरान एमएस धोनी से पूछा गया कि क्या उम्र मायने रखती है। उन्होंने कहा कि बिल्कुल नहीं। खिलाड़ी की फिटनेस काफी ज्यादा अहम है। कोई 22 साल खिलाड़ी भी फिट नहीं है, तो उसे टीम ने नहीं रहना चाहिए।  इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए तय मानक होते हैं। रोहित-विराट या आने वाले समय में कोई और खिलाड़ी, यह तय करना हमारा काम नहीं है कि वह अगला वर्ल्ड कप खेलेगा या नहीं।

2027 वर्ल्ड कप की तैयारी

टीम इंडिया की नजरें 2027 वर्ल्ड कप पर हैं। सभी खिलाड़ी अपनी फिटनेस और रणनीति को लेकर तैयारियाँ कर रहे हैं। धोनी का समर्थन न सिर्फ खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाता है, बल्कि युवा क्रिकेटरों को भी प्रेरणा देगा।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारत का बल्ले से तूफान, 720 रन बनाकर पारी घोषित की, न्यूजीलैंड पर 352 रन की विशाल बढ़त

Rishabh Pant Century: केएल राहुल और ऋषभ पंत के शानदार शतकों की बदौलत भारत ने पहली पारी 720/9 के विशाल स्कोर पर घोषित कर दी। न्यूजीलैंड की धरती पर किसी भी टीम का टेस्ट में यह सबसे बड़ा स्कोर है। बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया ने 352 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है।राहुल ने 290 गेंदों में 136 रन की बेहतरीन पारी खेली।

IND vs NZ:ग्लेन फिलिप्स की एक सलाह ने बचाया केएल राहुल का विकेट, शतक के बाद बोले- मैच के बाद उन्हें ड्रिंक्स पिलाऊंगा

IND vs NZ:भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद न्यूजीलैंड में भी टेस्ट शतक लगाने वाले राहुल पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं। उनकी इस यादगार पारी के पीछे जहां धैर्य और तकनीक का योगदान रहा, वहीं न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स की एक सलाह भी

IND vs NZ: वेलिंगटन टेस्ट में भारत की स्थिति मजबूत, चौथे दिन किवी टीम लड़खड़ाई

IND vs NZ Test:भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। टेस्ट के चौथे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 720 रन बनाकर घोषित की। इस दमदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में 352 रनों

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast