ICC Ranking: शतकवीर ईशान किशन ने 32 खिलाड़ियों को पछाड़ा, सैमसन को हुआ तगड़ा नुकसान

ICC Ranking: शतकवीर ईशान किशन ने 32 खिलाड़ियों को पछाड़ा, सैमसन को हुआ तगड़ा नुकसान

ICC T20I Ranking: टी20विश्व कप से पहले आईसीसी ने टी20 रैंकिंग जारी की है। जिसमें अभिषेक शर्मा टॉप पर बने हुए लेकिन असली छलांग ईशान किशन ने लगाई है। जिन्होंने एक बार में 32 बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, दूसरी तरफ संजू सैमसन को तगड़ा नुकसान हुआ है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में फेल रहे हैं।

कप्तान सुर्यकुमार यादव को भी टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का इनाम मिला है। आइए जानते हैं टी20 रैंकिंग में किसको फायदे हुआ और किसको नुकसान। 

ईशान किशन ने लगाई छलांग

टी20 रैंकिंग में ईशान किशन ने धमाल मचा दिया है। उन्होंने 32 खिलाड़ियो को पीछे छोड़कर 32वां पोजिशन हासिल की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में ईशान किशन ने शतक लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने टी20 विश्व कप में भारत की प्लेइंग इलेवन में अपनी दावेदारी पेश कर दी है। दूसरी तरफ संजू सैमसन जो न्यूजीलैंड के खिलाफ फेल रहे, उनका बुरा हाल हुआ है। वह 51वें नंबर से लुढ़क कर 46वें नंबर पर आ गए हैं। शिवम दुबे ने भी टी20 रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई है। शिवम अब 41वें पोजिशन पर आए गए हैं।

कप्तान-अभिषेक का भी जलवा

वहीं, अभिषेक शर्मा ने टी20 रैंकिंग में अपनी बादशाहत बनाए रखी है। वह 917 रेटिंग प्वाइंट के साथ सबसे ऊपर हैं। हालांकि, तिलक वर्मा को एक पोजिशन का नुकसान हुआ है, वो चौथे नंबर पर आ गए हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए और अब वो 7वें स्थान से छठे स्थान पर आ गए हैं। गेंदबाजों की बात करें तो नंबर 1 रैंकिंग पर वरुण चक्रवर्ती बने हुए हैं लेकिन उनके लिए बड़ा खतरा पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद हैं। ये खिलाड़ी दो खिलाड़ियों को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। 

Leave a comment