आखिर क्यों मनाया जाता है World Brain Tumor Day, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व

आखिर क्यों मनाया जाता है World Brain Tumor Day, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व

नई दिल्ली8 मई को पूरा विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस मनाता है। ब्रेन ट्यूमर जैसी समस्या दिन-ब-दिन विश्व में बढ़ती ही जा रही है। ऐसे लोग जो रेडिकशन के संपर्क में अधिक रहते हैं और धूमपान अधिक करते हैं, ऐसे लोगों को ब्रेन ट्यूमर का बहुत ज्यादा खतरा होता है, इन्हीं लोगों को सचेत करने के लिए इस दिन का आयोजन किया जाता है। बीमारी के प्रति जागरूक किया जाता था।

इस दिन जो लोग इस बीमारी से जूझ रहे होते हैं और इलाज कराने में असक्षम होते हैं उनकी सहायता की जाती है। ब्रेन ट्यूमर अनुवांशिक भी हो सकता है, इसलिए इसके प्रति समय रहते सावधान हो जाना बहुत जरूरी है। हमारे मस्तिष्क में अचानक ही असामान्य कोशिकाओं का बढ़ना ब्रेन ट्यूमर कहलता है। ब्रेन ट्यूमर कई प्रकार के होते हैं। कुछ ब्रेन ट्यूमर कैंसर के साथ होते हैं, जो कि बहुत खतरनाक होते हैं और कुछ साधारण होते हैं। ब्रेन ट्यूमर की शुरुआत मस्तिष्क से शुरू होता है, वहीं कैंसर शरीर के अन्य भागों से शुरू होते हुए हमारे दिमाग तक फैल सकता है। सही समय पर इसकी जानकारी होना बहुत आवश्यक है।

पिछले 21 सालों से पूरी दुनिया में जून माह की 8 तारीख को विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को पहली बार जर्मनी में जर्मन ब्रेन ट्यूमर एसोसिएशन (Deutsche Hirtentomorhilfe EV) द्वारा आयोजित किया गया था। यह संगठन लोगों को ब्रेन ट्यूमर के बारे में जागरूक और शिक्षित करता है। कैंसरयुक्त ब्रेन ट्यूमर जर्मनी में बहुत आम है। केवल जर्मनी में ही 8,000 से अधिक लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। भारत में भी ब्रेन ट्यूमर बढ़ता जा रहा है।

इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों में ब्रेन ट्यूमर के प्रति जागरूकता फैलाना है। ब्रेन ट्यूमर की  घातक स्थिति की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है जो कि आगे चलकर अक्सर मस्तिष्क कैंसर का कारण बनती है। यह महत्वपूर्ण है कि अधिक से अधिक लोग बीमारी के लक्षणों, उपचार और तथ्यों के बारे में जानें तभी वे इस रोग से बच सकते हैं नहीं तो दिन-ब-दिन यह रोग और भी गंभीर होता जाता है और मनुष्य की जान तक बचाना तक मुश्किल हो जाता है।

Leave a comment