
US Shooting: अमेरिका में एक बार फिर से गोलीबारी का घटना सामने आई है। बता दें कि टेक्सास के मॉल में बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोली बरसा दी, जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं, गोलीबारी में सात लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी मिल रही है कि पुलिस ने हमलावर को भी मार गिराया है।
जानकारी के अनुसार, टेक्सास के मॉल में अचानक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोली बरसा दी, जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं, गोलीबारी में सात लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिए है। वहीं पुलिस ने आरोपी को मार गिराया।
पुलिस चीफ ब्रायन हार्वे ने बताया है कि गोली चलाने वाले युवक को पुलिस ने मार गिराया है। उन्होने कहा कि बंदूकधारी युवक ने ये काम अकेले ही किया है। वहीं हार्वे ने आगे कहा कि बंदूकधारी ने प्रीमियम आलटलेट्स मॉल के बाहर गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई, वहीं सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिसमें से तीन की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। वहीं घायलों में बच्चे भी शामिल है।
Leave a comment