
ACCIDENT: पश्चिमी मैक्सिको में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया है। बता दें कि यहां एक यात्री से भरी बस राजमार्ग के पास खाई में गिर गई। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 22 से ज्यादा लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसे की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिए है। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है।
पश्चिमी मैक्सिको में दर्दनाक हादसा
जानकारी के अनुसार, पश्चिमी मैक्सिको में अचानक यात्रियों से भरी बस ने अपना नियंत्रण खो दिया और राजमार्ग के पास खाई में गिर गई। हादसे में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान करीब 22 अन्य लोग घायल हुए हैं। हालांकि, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस मामले में नायरिट राज्य के सुरक्षा और नागरिक सुरक्षा सचिव जॉर्ज बेनिटो रोड्रिग्ज ने बयान जारी किया है।
मरने वालों में बच्चे भी शामिल
उन्होंने बताया कि खाई करीब लगभग 50 मीटर (164 फीट) गहरी थी। मरने वालों में 14 वयस्क और तीन बच्चे शामिल हैं। बस में 40 यात्री सवार थे। सभी तिजुआना की ओर जा रहे थे। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि बस राज्य की राजधानी टेपिक के बाहर राजमार्ग पर बैरंका ब्लैंका के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई। बस में छह भारतीय नागरिक सवार थे।
Leave a comment