महिला आरक्षण बिल पर सीमा हैदर का रिएक्शन, बोली- पाकिस्तान में औरतों को पैर की जूती माना जाता है लेकिन भारत में...

महिला आरक्षण बिल पर सीमा हैदर का रिएक्शन, बोली- पाकिस्तान में औरतों को पैर की जूती माना जाता है लेकिन भारत में...

Entertainment: देश में महिला आरक्षण बिल पास हो गया है। इस बिल के पास होने के बाद सभी अपनी राय साझा कर रहे है। विपक्ष जहां इस बिल को लागू करने की मांग कर रहा है तो वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस पास होने की खुशी जाहिर कर रही है। इस बिल पर आम जनता की भी राय सामने आ रही है। इस बीच देश में किसी चीज का मुद्दा बने और पाकिस्तान से आई सीमा अपना बयान ना दे। ऐसा हो नहीं सकता।

बिल पर सीमा हैदर का बयान

बता दें कि इस बिल पर सीमा हैदर का बयान सामने आया है जिसमें सीमा ने कहा कि भारत सरकार महिलाओं के लिए बहुत बड़ा काम करने जा रही है महिला बिल के द्वारा। लेकिन पाकिस्तान में तो औरतों को पैरों की जूती माना जाता है और भारत में औरतों को देवी माना जाता है।  दरअसल पाकिस्तान के भारत आई सीमा हैदर ने अपना एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उसने नारी शक्ति वंदन बिल पर प्रतिक्रिया दी। साथ ही मोदी सरकार की जमकर तारीफ की है। सीमा अपनी वीडियो में कहती हैं कि भारत सरकार ने महिला आरक्षण बिल लाकर महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण काम किया है। मैं मोदी सरकार के काम से बहुत खुश हूं।

पाकिस्तान में औरतों को पैर की जूती समझते है

वो वह कहती हैं- पाकिस्तान में तो महिलाओं को पैरों की जूती समझ जाते हैं, लेकिन भारत महिलाओं को देवी माना जाता है, बहुत सम्मान दिया जाता है। मोदी जी महिलाओं को बहुत सम्मान दे रहे हैं। साथ ही वीडियो के अंत में सीमा हैदर हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाते हुए नजर आ रही हैं। इससे पहले उनका गणेश चतुर्थी के मौके पर भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह अपने घर में श्री गणेश की पूजा करती हुई दिख रही हैं।

Leave a comment