
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खानऔर अजय देवगनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। अगर आपको इन दोनों मेगा सुपरस्टार्स के बीच होने वाले बॉक्स ऑफिस क्लैश की चिंता थी तो अब आप राहत की सांस ले सकते है।
क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश कभी नहीं होने वाला है। दरअसल, इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि अजय देवगन अपनी फिल्म तानाजी (Taanaji- The Unsung Warrior) को साल 2019 के दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने वाले है। लेकिन ठीक इसी वक्त सलमान खान अपनी फिल्म दबंग 3 को लेकर सिनेमाघर पहुंच रहे है। हालांकि इसके बाद अजय देवगन की फिल्म को जनवरी 2020 के लिए शिफ्ट कर दिया गया था।
रिपोर्ट्स की मानें तो अजय और सलमान एक दूसरे के साथ खड़े रहते है। दोनों की दोस्ती काफी गहरी है इसीलिए इन दोनों के बीच ये मेगा क्लैश कभी नहीं होने वाला है।

Leave a comment